हादसे से सीख : अब ज़रूरत है साझा जिम्मेदारी की

डीडवाना – कुचामन जिले के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह हुआ भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई । ये हादसा पीड़ित परिवारों की खुशियाँ ही नहीं लूट कर ले गया, बल्कि समाज को यह सोचने पर भी मजबूर कर गया कि आखिर सड़क हादसों से बचने के लिए हम कब तक सिर्फ अफसोस करते रहेंगे। गौवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से यह दुर्घटना घटी, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। आए दिन जिले और प्रदेश में ऐसे हादसे हो…

Continue reading

परबतसर एसडीएम पर नियमों के दुरुपयोग का आरोप, आईटी संघ ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, डीडवाना-कुचामन इकाई ने परबतसर उपखण्ड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सूचना सहायक से सहायक प्रोग्रामर पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्तर से जुलाई माह में पदस्थापन आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ विभागाध्यक्षों ने कार्मिकों को कार्यमुक्त नहीं किया। बाद में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग…

Continue reading

“ भीष्मपितामह स्व. हरीश कुमावत को समर्पित की सभापति की कुर्सी” – वार्ड 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल ने संभाला नगर परिषद का कार्यभार, मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार

कुचामन सिटी नगर परिषद कुचामन में निलंबन से खाली हुई सभापति की कुर्सी को शुक्रवार को नया मुखिया मिल गया। वार्ड 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल ने तय मुहूर्त में नगर परिषद भवन पहुँचकर सभापति का पदभार संभाला। आयुक्त देवीलाल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया, जिसके बाद परिषद परिसर शुभकामनाओं और बधाइयों से गूंज उठा। भाजपा के “भीष्म पितामह” को किया पद समर्पित कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सुरेश सिखवाल ने भावुक क्षणों में सभापति का पद स्वर्गीय हरीश कुमावत को समर्पित किया। उन्होंने…

Continue reading

राजस्थान बास्केटबॉल की हीरक जयंती पर डीडवाना में महाकुंभ । होगा ये बड़ा आयोजन

नागौर जिला बास्केटबॉल संघ अक्टूबर माह में डीडवाना की धरती पर ऐसा इतिहास रचने जा रहा है जिसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। 9 से 12 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें प्रदेशभर से लगभग 60 टीमें और करीब 800 खिलाड़ी भाग लेंगे। 75 साल के गौरवशाली सफर में डीडवाना को मिला बड़ा अवसर संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि राजस्थान बास्केटबॉल के 75 साल पूरे होने पर हीरक जयंती का आयोजन डीडवाना को सौंपा गया…

Continue reading

“आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी” – सभापति बनने के बाद सुरेश सिखवाल ने स्वर्गीय हरीश कुमावत को किया पद समर्पित

कुचामन सिटी नगर परिषद के नए सभापति बनने के बाद सुरेश सिखवाल का पहला कदम भावुकता से भरा रहा। आदेश जारी होते ही उनका नागा परिषद में स्वागत हुआ इसके बाद शहरभर में हुए स्वागत-अभिनंदन के बीच वे सीधे वरिष्ठ भाजपा नेता व चार बार विधायक रहे स्वर्गीय हरीश कुमावत के निवास स्थान पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वर्गीय हरीश कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इसके बाद सिखवाल ने स्वर्गीय कुमावत की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष यशोदा देवी कुमावत से…

Continue reading

मंत्री विजय सिंह चौधरी के करीबी पार्षद सुरेश सिखवाल बने कुचामन नगर परिषद के सभापति

कुचामन नगर परिषद की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव दर्ज हुआ, जब स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर वार्ड नं. 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल को नगर परिषद का सभापति बना दिया। आदेश के अनुसार उन्हें 60 दिनों तक अथवा राज्य सरकार के अगले आदेश तक सभापति का कार्यभार सौंपा गया है। निलंबन के बाद उपजा राजनीतिक शून्य इससे पहले परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को स्वायत्त शासन विभाग ने निलंबित कर दिया था। विभाग की और से जारी…

Continue reading

सभापति आसिफ खान के निलंबन के बाद, कुचामन में यहां भी मनाया जश्न । जानिए वजह….

मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग ने अलग-अलग आदेश जारी कर कुचामन नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को निलंबित कर दिया। भाजपा खेमे की यह लंबे समय से चली आ रही कोशिश थी, जो आखिरकार कामयाब हो गई। आदेश की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लगातार पोस्ट, रील और मीम बनाकर अपनी खुशी जाहिर की गई और आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया। खान मोहल्ला में भी छाया उत्साह सभापति के निलंबन की…

Continue reading

जयपुर : अभिमन्यु शर्मा राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के बने अध्यक्ष , 58 मतों से की जीत दर्ज

जयपुर में राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव शंकर अग्रवाल को 58 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव प्रक्रिया: उत्साह और भागीदारी चुनाव बुधवार को शासन सचिवालय, जयपुर में संपन्न हुआ। मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें सचिवालय सेवा के अधिकारियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए अभिमन्यु शर्मा को भारी बहुमत से…

Continue reading

घाटवा में 21 अगस्त को होगा श्री देवनारायण मंदिर प्रसादी महोत्सव, तैयारियाँ पूरी

घाटवा में श्री देवनारायण मंदिर प्रसादी महोत्सव 21 अगस्त 2025, गुरुवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।इसके लिए आयोजित श्री देवनारायण मंदिर विकास समिति घाटवा की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परंपरा अनुसार वार्षिक यह आयोजन घाटवा स्थित मंदिर प्रांगण में दादरवाल परिवार के सौजन्य से सम्पन्न होगा। समिति अध्यक्ष एवं खारिया सरपंच डॉ. देवीलाल दादरवाल ने बताया कि महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समाजजनों की जिम्मेदारियाँ तय कर दी गई हैं। सभी…

Continue reading

पुत्र की लंबी उम्र व मंगलकामना के लिए महिलाओं ने धूमधाम से मनाया बछ बारस पर्व

भाद्रपद मास की द्वादशी तिथि पर मनाया जाने वाला बछ बारस का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाएं गौ माता व बछड़े की पूजा कर अपने पुत्र की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। सुबह से ही कस्बे व ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की भीड़ गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित हुई। मंगल गीतों के साथ महिलाओं ने गाय व बछड़े के माथे पर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan