डीडवाना-कुचामन में शिक्षा विभाग का अभिनव प्रयोग — अब ‘नो-बैग डे’ पर बच्चे सीखेंगे साइबर फ्रॉड से बचाव के गुर
डीडवाना-कुचामन जिले के शिक्षा विभाग ने इस बार ‘नो-बैग डे’ को ज्ञान के साथ सुरक्षा से भी जोड़ दिया है। शिक्षा विभाग ने विभिन्न बैंकों के सहयोग से एक अभिनव पहल की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अजीत सिंह देथा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को ‘नो-बैग डे’ के अवसर पर बैंक प्रतिनिधि विद्यालयों में पहुंचेंगे। वे प्रार्थना सभा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को…
