बेटियों का कमाल: 14 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीडवाना की टीम फाइनल में

​नवसृजित डीडवाना-कुचामन जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल टीम ने भीलवाड़ा में आयोजित हो रही 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुद्रासन गांव की एरीना सोकर अकादमी की इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने न केवल अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने बेजोड़ खेल कौशल से पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। ​अजेय रहा डीडवाना-कुचामन का सफर ​डीडवाना-कुचामन जिले की इस टीम ने प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर…

Continue reading

जयपुरी लोहार जमात का 24वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 55 जोड़े बने हमसफ़र

जयपुरी लोहार जमाअत संस्था, कुचामन सिटी द्वारा आयोजित 24वां इज्तिमाई शादी सम्मेलन रविवार को जूसरी बाईपास, टोरड़ा रोड स्थित आयोजन स्थल पर पूरे उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 55 जोड़े निकाह के पवित्र बंधन में बंधे, तो मंच से उठती दुआओं और बधाइयों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर–वधू के निकाह कार्यक्रमों में धर्मगुरुओं ने निकाह की रस्में अदा करवाईं।…

Continue reading

कबड्डी के मैदान पर मेहनत और उत्साह का संगम, आकोदा में सुपर-8 मुकाबले

69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के सुपर-8 मुकाबलों ने आकोदा के शिशु विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान को रोमांच, जोश और उत्साह से भर दिया हैं । ग्रामीण खेलों की परंपरा से जुड़ी इस प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतियोगिता संयोजक उगमा राम चौधरी ने बताया कि आकोदा का चयन आयोजन स्थल के रूप में बेहद उपयुक्त साबित हुआ है। प्रतिदिन पाँच हजार व्यक्तियों के भोजन, पंद्रह सौ खिलाड़ियों और दलाधीपतियों के आवास तथा परिवहन की बेहतरीन व्यवस्था…

Continue reading

थेबडी में ग्रामीण सेवा शिविर बना न्याय और राहत का प्रतीक — राजस्व रिकॉर्ड में हुई ऐतिहासिक शुद्धि, 17 राजपूत बने ब्राह्मण, परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

थेबडी में ग्रामीण सेवा शिविर बना न्याय और राहत का प्रतीक — राजस्व रिकॉर्ड में हुई ऐतिहासिक शुद्धि, 17 राजपूत बने ब्राह्मण, परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान डीडवाना – कुचामन जिले की ग्राम पंचायत थेबडी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर शनिवार को कई परिवारों के लिए नई सुबह लेकर आया। लंबे समय से राजस्व रिकॉर्ड की गलती से जूझ रहे परिवारों को आखिरकार अपनी वास्तविक पहचान और न्याय मिल गया। शिविर के दौरान नेमीचंद पुत्र पृथ्वीराज ने तहसीलदार छोटी खाटू नृसिंह चारण को एक…

Continue reading

डीडवाना में महाराजा श्री अजमीढ़ जयंती मनाई जाएगी धूमधाम से, जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन

शकील अहमद उस्मानी/ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, डीडवाना द्वारा समाज के आराध्य एवं आदि पुरुष महाराजा श्री अजमीढ़ की जयंती महोत्सव इस बार विशेष रंग-रूप में मनाई जाएगी। आगामी 05 अक्टूबर 2025, रविवार को डीडवाना स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भूमि, शीतलकुण्ड के पास दिनभर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष अजयरत्न सहदेव ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ श्री सती सावित्री माता के महामंगल पाठ से होगा, जिसे दोपहर 12:15 बजे जयपुर से पधारे प्रसिद्ध गायक महेश बबेरवाल एण्ड…

Continue reading

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच, चरम पर । डीडवाना की दोनों टीमों ने सुपर-8 में बनाई जगह, बारिश भी नहीं डिगा सकी खिलाड़ियों का हौंसला

69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सुपर-8 मुकाबले शुक्रवार से मेजबान आकोदा के शिशु विहार सी.सै. स्कूल मैदान में शुरू हो गए। प्रदेशभर से आई 94 टीमों के बीच कड़े संघर्ष के बाद मेजबान डीडवाना की दोनों टीमों—17 वर्ष और 19 वर्ष  वर्गों ने शानदार तालमेल और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया। 94 टीमों का रोमांच, डीडवाना सहित कई दिग्गज पहुंचे सुपर-8 में संयोजक उगमा राम चौधरी ने बताया कि लीग मुकाबले बेहद रोमांचक और कड़े रहे। हर टीम ने…

Continue reading

शहरी सेवा शिविर में विधायक ज़ाकिर हुसैन गेसावत का प्रहार – “सरकार की लापरवाही से जनता बेहाल, शिविर औपचारिकता नहीं, समाधान का मंच बनना चाहिए”

मकराना के सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित शहरी सेवा शिविर में निरीक्षण के लिए पहुंचे , मकराना विधायक ज़ाकिर हुसैन गेसावत ने प्रशासन और सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “जनता वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र की उदासीनता ने हालात को बद से बदतर कर दिया है।” वार्ड 17, 18 और 19 के लिए आयोजित इस शिविर में डीडवाना–कुचामन ज़िले के जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत,एडीएम राकेश गुप्ता समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।…

Continue reading

फुटबॉल मैदान पर छाई जिले की बेटियां, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाया बेहतरीन खेल

डीडवाना – कुचामन जिले की बेटियों ने फुटबॉल मैदान पर एक बार फिर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। डॉ. सोहन चौधरी के संरक्षकत्व में चल रही मारवाड़ फुटबॉल अकादमी और सुद्रासन गांव स्थित एरीना सॉकर अकादमी से तैयार हुई बालिकाओं ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ों बालिकाओं के बीच से केवल इसी गांव की अकादमी की करीब नौ बेटियों का…

Continue reading

सभापति आसिफ खान के सटीक निशाने से धधका रावण, कुचामन सिटी में धूमधाम से मना दशहरा

असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व गुरुवार को कुचामन सिटी में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और आतिशबाजी व जयकारों के बीच बुराई का प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण धराशायी हुए। सभापति ने लगाया ऐसा निशाना कि सीधे नाभि में लगी अग्निबाण शाम साढ़े छह बजे नगर परिषद सभापति आसिफ खान ने जैसे ही अग्निबाण चलाया, वह…

Continue reading

मगलाना टोल पर हंगामा : 15 गाड़ियां बैरियर तोड़कर भागी, टोल कर्मियों को धमकाने के आरोप,कुचामन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर स्थित मगलाना टोल प्लाजा पर बीती रात बड़ी घटना सामने आई। देर रात करीब 15 वाहन चालक बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़कर निकल गए। इस दौरान टोल कर्मियों ने विरोध जताया तो गाड़ी चालकों ने उन्हें धमकियां तक दे डालीं। घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टोल मैनेजर नरेश सिंह ने इस मामले में कुचामन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वाहन चालकों द्वारा बूम बैरियर तोड़ने से टोल प्लाजा के यंत्र…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan