मकराना : जर्जर ओवरब्रिज से बढ़ी परेशानी, पुलिया निर्माण पूर्ण होने तक दिलढाणी रेलवे फाटक खोलने की मांग

मकराना–मंगलाना मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के खिसकने के बाद प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिया के पास लोहे की गार्ड लगाए जाने से मार्ग की ऊँचाई भी कम हो गई है, जिससे आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है और क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस स्थिति का सबसे अधिक असर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना की गौसेवा एंबुलेंस पर पड़ रहा है। युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति,…

Continue reading

नागौर में एएनटीएफ की नई चौकी शुरू: एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने किया वर्चुअल शुभारंभ

नागौर जिला मुख्यालय पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की नई चौकी विधिवत शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की छह नवसृजित चौकियों का उद्घाटन किया, जिनमें नागौर चौकी भी शामिल है। इसके साथ ही राज्य में एएनटीएफ की कुल 16 चौकियां सक्रिय हो चुकी हैं। नागौर मुख्यालय : तीन जिले रहेंगे कार्यक्षेत्र नागौर में स्थापित यह चौकी मुख्यालय के रूप में कार्य करेगी और नागौर, डीडवाना–कुचामन तथा सीकर…

Continue reading

डीडवाना–कुचामन जिले में साइबर सुरक्षा की नई पहल: पुलिस की “साइबर पाठशाला” से जागरूक होगा हर वर्ग

डीडवाना–कुचामन जिला पुलिस ने साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अभिनव प्रयोग की शुरुआत की है। तेजी से डिजिटल होती दुनिया में जहां एक क्लिक से सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए जिला पुलिस ने “साइबर पाठशाला” जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया…

Continue reading

अपने अधिकारों की मांग को लेकर कुचामन में LIC कर्मचारी रहें हड़ताल पर

ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन (AIIEA) के आह्वान पर आज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेते हुए कुचामन शाखा में भी कार्य बहिष्कार किया। हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट रूप से आवाज बुलंद की और संस्थान व बीमाधारकों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।कर्मचारियों द्वारा शाखा प्रबंधक को पूर्व सूचना देते हुए बताया गया था कि 12/02/2026 को प्रस्तावित हड़ताल में उनके संगठन के सदस्य शामिल रहेंगे। हड़ताल में…

Continue reading

एकात्म मानववाद के पथ पर चलने का संकल्प: भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

कुचामन सिटी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके संघर्ष और उनके वैचारिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने भारतीय राजनीति को विचारों की दिशा दी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का जो सपना देखा, वही आज भी भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। जसराज…

Continue reading

राजस्थान बजट 2026-27: डीडवाना–कुचामन को मिली विकास की सौगातें, लेकिन कांग्रेस और युवाओं ने बताया निराश करने वाला, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

प्रदेश की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में डीडवाना–कुचामन जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। न्यायिक, औद्योगिक, प्रशासनिक और धार्मिक विकास से जुड़ी इन सौगातों ने जहां सत्तापक्ष में उत्साह भरा है, वहीं विपक्ष और युवाओं के एक वर्ग में असंतोष भी खुलकर सामने आया है। बजट में कुचामन सिटी में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट) न्यायालय खोलने की घोषणा को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसके अलावा परबतसर में नया रीको…

Continue reading

डीडवाना को बजट में बड़ी सौगातें: मिनी सचिवालय से लेकर 40 करोड़ के अभय कमांड सेंटर तक अहम घोषणाएँ -जीतेंद्र सिंह जोधा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट में डीडवाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने विकसित राजस्थान @2047 की संकल्पना को साकार करने की दिशा में डीडवाना के आधारभूत ढाँचे, प्रशासनिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं।भाजपा प्रत्याशी डीडवाना जितेन्द्र सिंह जोधा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि बजट में डीडवाना को मिनी सचिवालय और अन्य…

Continue reading

मकराना ज्वैलर्स शोरूम नकबजनी वारदात का खुलासा: मध्यप्रदेश के दो बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, बिना नंबर की कार भी जब्त

डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना पुलिस ने मकराना कस्बे में ज्वैलर्स शोरूम में हुई बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए मध्यप्रदेश के दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मारूति सुजुकी एसएल 6 स्मार्ट हाइब्रिड कार भी जब्त कर ली है, जबकि चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मकराना जगदीश…

Continue reading

राजभवन में भावुक पल: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गिरीश व्यास का किया भव्य स्वागत, स्व. बच्छराज व्यास को श्रद्धापूर्वक किया स्मरण

डीडवाना की धरती से जुड़ा एक आत्मीय और गौरवपूर्ण क्षण उस समय सामने आया जब नागपुर प्रवासी और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य गिरीश व्यास का राजस्थान राजभवन में राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागडे ने शॉल ओढ़ाकर और अपने जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट कर विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर राजभवन में आत्मीयता से भरा वातावरण रहा और लगभग तीन घंटे तक चली मुलाकात में पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा होती रहीं। गिरीश व्यास अपनी धर्मपत्नी और पुत्र आदित्य व्यास के साथ राजभवन पहुँचे थे। राज्यपाल…

Continue reading

कुचामन में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस का पलटवार—“132 दिन बनाम साढ़े चार साल की तुलना बेहद हास्यास्पद”

कुचामन नगर परिषद में पार्षद विदाई समारोह के बाद शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा द्वारा 132 दिनों के कार्यकाल को साढ़े चार साल से बेहतर बताने के दावे के बाद अब कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमावत और नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के आरोपों को “हास्यास्पद और भ्रामक” बताया है। “कांग्रेस बोर्ड के ऐतिहासिक कार्यों पर सवाल…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan