किसान के ट्रांसफार्मर उतारने का विवाद सुलझा, राष्ट्रीय किसान महासभा के हस्तक्षेप से मिली राहत

कुचामन सिटी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल के नाम पर किसान लालूराम मेघवाल का ट्रांसफार्मर उतारने के बाद उपजा विवाद आखिरकार सुलझ गया। किसानों के संगठन राष्ट्रीय किसान महासभा के हस्तक्षेप से विभागीय अधिकारियों और किसान के बीच समाधान निकला तथा ट्रांसफार्मर को पुनः स्थापित करवा दिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग की टीम ने एक किसान के खेत पर पहुंचकर बकाया राशि का हवाला देते हुए ट्रांसफार्मर उतार लिया था। इस कार्रवाई से किसान की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई और…

Continue reading

कुचामन सिटी में नन्हे रोजेदारों का हौसला: अजान, आलिशा और आदिल ने रखा पहला रोजा, अमन-चैन की मांगी दुआ

कुचामन सिटी में रमजान के पाक महीने का पहला दिन आज खास बन गया, जब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के तीन मासूम बच्चों ने अपने जीवन का पहला रोजा रखकर सबका दिल जीत लिया। कम उम्र में इबादत के प्रति उनका जज़्बा और अनुशासन परिवारों के लिए गर्व का पल बन गया। अजान ने पूरे दिन इबादत कर पूरा किया रोजा कुचामन सिटी के बुडसू रोड निवासी शेख इखलाक के 7 वर्षीय बेटे शेख अजान ने पूरे उत्साह के साथ अपना पहला रोजा रखा। सुबह…

Continue reading

नन्हे रोजेदार ने दिखाया हौसला: कुचामन सिटी के 7 वर्षीय शेख अजान ने रखा पहला रोजा, घर में खुशी का माहौल

कुचामन सिटी के बुडसू रोड निवासी 7 साल के मासूम शेख अजान ने आज अपने जीवन का पहला रोजा रखकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले का दिल जीत लिया। कम उम्र में ही इबादत के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था।शेख अजान ने सुबह जल्दी उठकर परिवार के साथ बैठकर सहरी की और रोजे की नियत की। अजान ने पूरे जोश के साथ गुरुवार सुबह अपने जीवन के पहले रोजे की शुरुआत की। दिन भर उन्होंने पूरे सब्र और हिम्मत के साथ रोजा…

Continue reading

आतंक के खिलाफ कल कुचामन उतरेगा सड़कों पर । सर्व समाज की बैठक में शांतिपूर्ण विरोध का आह्वान। उधर विदेशी नंबर से चौथी धमकी: कुचामन में बढ़ी हलचल, विजय सिंह पलाड़ा फिर निशाने पर ।

पिछले तीन दिन से प्रदेश में सुर्खियों में छाए कुचामन सिटी में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उस समय हलचल मच गई जब भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को आज दोपहर एक बार फिर विदेशी नंबर से धमकी भरा ऑडियो संदेश प्राप्त हुआ। 13 फरवरी से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक चार कथित धमकी भरे ऑडियो सामने आ चुके हैं। दोपहर 2:48 बजे आया कॉल, फिर वॉयस नोट सोमवार दोपहर 2 बजकर 48 मिनट…

Continue reading

साल 2028 में हनुमान बेनीवाल की सरकार बने, इसी संकल्प के साथ निकली वाहन यात्रा — तेजाजी महाराज से मांगा आशीर्वाद

साल 2028 में हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की राजस्थान में सरकार बनने के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं ने आस्था और उत्साह से भरी एक भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मिंडा से प्रारंभ होकर सुरसुरा स्थित लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के धाम तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने धोक लगाकर विजय और जनकल्याण का आशीर्वाद मांगा। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ता मालीराम बिजारणिया, सोहनलाल ओला, पहलाद, निर्मल चौधरी, फूलचंद ओला सहित उनकी पूरी टीम ने किया। वाहन यात्रा…

Continue reading

महाशिवरात्रि पर ग्राम खारिया में गूंजे भक्ति के स्वर, 22 मंदिरों में देव दर्शन यात्रा का भव्य आयोजन

ग्राम खारिया में रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भानू प्रताप सिंह खारिया के नेतृत्व में युवा टीम ग्राम पंचायत खारिया द्वारा भव्य “देव दर्शन यात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।यात्रा की शुरुआत ग्राम खारिया स्थित माताजी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। डीजे की भक्ति धुनों और वाहनों के काफिले के साथ निकली यह यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु युवाओं ने रामनगर,…

Continue reading

सर्व समाज की और से 17 फरवरी को कुचामन बंद का आह्वान । जानिए क्या है वजह?

नागौर देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह पलाड़ा को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने तथा शहर के अन्य व्यापारियों को बार-बार रंगदारी की धमकियां मिलने के विरोध में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को कुचामन बंद और धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। यह आंदोलन सर्व समाज द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, 17-02-2026 को प्रातः 10 बजे सभी नागरिक किनोई पार्क में एकत्रित होंगे। वहां से…

Continue reading

कुचामन में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज जोशी अध्यक्ष निर्वाचित

सर्वसम्मति से हुए चुनाव, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर रहेगा विशेष फोकस श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ, कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 14 फरवरी 2026 को श्री छः न्याति विप्र संस्कृत विद्यालय में सर्वसमाज बैठक आयोजित की गई। सायं 4 बजे आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने की। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महासंघ के संरक्षक गिरिराज खरींट एवं सुरेश गौड़ की अनुशंसा पर लक्ष्मण शर्मा (प्राचार्य) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया…

Continue reading

कुचामन फिर गैंगस्टरों के निशाने पर? विदेशी नंबरों से रंगदारी कॉल, भाजपा नेता तक पहुंची धमकी

साल 2025 में रंगदारी कॉल और कारोबारी रमेश रुलानियां की हत्या से दहला कुचामन शहर नए साल 2026 की शुरुआत में एक बार फिर दहशत के माहौल में है। विदेशी नंबरों से धमकी भरे वॉइस कॉल और वॉइस मैसेज का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। बीते एक सप्ताह में शहर के तीन लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रंगदारी की धमकियां मिली हैं। ताजा मामला शनिवार को सामने आया, जब डीडवाना–कुचामन जिले के एक वरिष्ठ और चर्चित भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को…

Continue reading

कुचामन : महाराजा सूरजमल जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, वीरता और किसान हितैषी नीतियों को किया नमन

कुचामन सिटी नगर परिषद की और से घोषित डीडवाना रोड मेगा हाईवे बाईपास स्थित महाराजा सूरजमल सर्किल शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और गौरव के वातावरण से सराबोर नजर आया, जब महान शासक, दूरदर्शी योद्धा और किसानों के संरक्षक महाराजा सूरजमल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाराजा सूरजमल सामाजिक संगठन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan