कुचामन सिटी में कल भगवान परशुराम सर्किल का शिलान्यास, राजस्व मंत्री विजयसिंह चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

कुचामन सिटी में नगर परिषद कार्यालय के सामने कल शुक्रवार को भगवान परशुराम सर्किल का विधिवत शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 9:15 बजे समारोहपूर्वक प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल करेंगे। समारोह में नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नावां के समाजसेवी मनीष व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज…

Continue reading

संघर्ष से सफलता तक: आईशा महिला महाविद्यालय की नौशीन ने ताइक्वांडो में जीता सिल्वर, महाविद्यालय में हुआ सम्मान

डीडवाना के बेरी खुर्द के आईशा महिला महाविद्यालय की होनहार छात्रा नौशीन पुत्री असलम खान ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर कॉलेज, परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कठोर अभ्यास, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास के बल पर नौशीन ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचकर रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़…

Continue reading

48 घंटे में अपहरण व दुष्कर्म मामले का खुलासा, अहमदाबाद से नाबालिग बालिका दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले में मकराना पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में नाबालिग बालिका को अहमदाबाद से सकुशल दस्तयाब कर लिया। इस मामले में अपहरणकर्ता किशोर कुमार और उसके सहयोगी पप्पूराम को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में की गई। मकराना थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने प्रकरण की गंभीरता…

Continue reading

दो होनहार युवा फुटबॉलरों का संतोष ट्रॉफी में चयन, क्षेत्र का किया नाम रोशन

डीडवाना , क्षेत्र के लिए गर्व का पल सामने आया है। नागौर फुटबॉल एसोसिएशन के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों मोहम्मद अदनान और मोहित सिखवाल का चयन प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल नागौर बल्कि डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। नागौर जिला फुटबॉल संघ के सचिव फरहत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान टीम में चयनित खिलाड़ियों में मोहम्मद अदनान (पुत्र निसार अहमद) और मोहित सिखवाल (पुत्र देवी लाल…

Continue reading

कुचामन सिटी में पारीक समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठन मजबूती और पारदर्शिता के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति की मुहर

कुचामन शहर के ब्रह्मपुरी स्थित पारीक भवन में रविवार को आयोजित पारीक समाज की महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित ने की। समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए। नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा बैठक के दौरान अध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित एवं कार्यकारी अध्यक्ष कुञ्जबिहारी…

Continue reading

डीडवाना के CKS हॉस्पिटल में हाई-रिस्क गॉल ब्लैडर  स्टोन सर्जरी में बड़ी सफलता, 70 वर्षीय महिला के पित्ताशय से निकली 100 से ज्यादा पथरियां

चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए डीडवाना के CKS हॉस्पिटल ने एक अत्यंत जटिल और उच्च जोखिम वाली गॉल ब्लैडर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सर्जरी में 70 वर्षीय महिला मरीज के पित्ताशय से 100 से अधिक पथरियां पाई गईं। मरीज का वजन लगभग 110 किलोग्राम (BMI 45) था, जिससे ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने पूरी सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के साथ यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। लंबे समय से दर्द और…

Continue reading

Kuchaman Railway Station News: कुचामन रेलवे स्टेशन की अनदेखी पर मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

कुचामन रेलवे स्टेशन को लेकर लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा अब खुलकर सामने आ रही है। कुचामन सिटी की सामाजिक संस्था मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई ट्रेन सेवाओं की मांग की है। यह पत्र सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद शकील और सचिव अकील अहमद उस्मानी की और से भेजा गया है। Kuchaman Railway Station पर दो साल से नई ट्रेन स्टॉपेज नहीं पत्र में बताया गया है…

Continue reading

डीडवाना को मिला क्रिकेट का नया ठिकाना: “क्रिक बॉक्स RJ-37” से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान

(शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना) डीडवाना में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए रविवार का दिन खास बन गया, जब शहर को एक आधुनिक इनडोर क्रिकेट हब की सौगात मिली। मेगा हाईवे पर रहमान गेट के सामने, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शेखा बासनी और एसके फर्नीचर के मध्य स्थित इनडोर टर्फ क्रिकेट बॉक्स “क्रिक बॉक्स RJ-37 – डीडवाना क्रिकेट हब” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, उभरते क्रिकेटरों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने माहौल को उत्साह से भर दिया।…

Continue reading

डीडवाना की बेटी बुलबुल सोलंकी का BSF में चयन,मेहनत और संकल्प से रचा इतिहास

(शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना) डीडवाना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। सींघी बास निवासी बुलबुल सोलंकी, पुत्री श्री भगवान सोलंकी का SSC GD भर्ती परीक्षा के माध्यम से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में फाइनल चयन हुआ है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली बुलबुल ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता ने डीडवाना को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव की पहचान दिलाई है। खुशी की लहर, क्षेत्र…

Continue reading

ऑपरेशन नीलकंठ : नागौर पुलिस ने 7.47 ग्राम एमडीएमए के साथ तीन तस्कर दबोचे, बोलेरो कैम्पर जब्त

नागौर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशों की पालना में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी तथा वृत्ताधिकारी जायल खेमाराम बिजारणियां के निकटतम सुपरविजन में थाना खाटूबड़ी पुलिस और डीएसटी टीम नागौर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरहद सांडिला क्षेत्र से 7.47 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan