कामगार समाज का सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रतनगढ़ में सम्पन्न
कामगार समाज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति द्वारा आयोजित सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं ने शिरकत की और एकजुट होकर सामाजिक उत्थान व संगठन की दिशा में विचार साझा किए। विभिन्न जिलों से पहुंचे समाजबंधु कुचामन, परबतसर, मकराना, डीडवाना और लाडनूं जिले से समाजबंधु निजी वाहनों के जरिए रतनगढ़ पहुंचे। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस समारोह में कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट एवं कुमावत विकास समिति कुचामन…
