कांसेड़ा के पास पलटी कार देख मंत्री विजय सिंह चौधरी ने रोक काफिला, खुद ने गाड़ी सीधी करवाई और मदद की,लोगों ने की सराहना

राजस्व राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी की संवेदनशीलता उस समय सामने आई जब वे यात्रा के दौरान कांसेड़ा क्षेत्र से गुजर रहे थे। सड़क किनारे एक कार पलटी हुई देख मंत्री चौधरी ने तुरंत काफिला रुकवाया और वे बिना किसी औपचारिकता के स्वयं मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में कार सवार दंपति फंसे हुए थे। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने देरी किए बिना स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले कार को सीधा करवाया, ताकि उसमें सवार यात्रियों को…

Continue reading

कुचामन सिटी में आरयूआईडीपी का जागरूकता अभियान, आमजन को बताए नगरीय विकास परियोजना और नई जलप्रदाय योजना के फायदे

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा कुचामन सिटी में आमजन को परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाईटेक स्कूल, कुचामन सिटी के पास आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान…

Continue reading

डीडवाना में सुरल्या माताजी का वार्षिक उत्सव: आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य संगम

आभानगरी डीडवाना की पावन धरा पर माहेश्वरी समाज की आस्था उस समय अपने चरम पर दिखाई दी, जब माँधनिया और भराडिया परिवार की कुलदेवी सुरल्या माताजी का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और संस्कारों को भी सशक्त रूप से सामने रखा। देशभर से उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था दो दिन तक चले उत्सव के दौरान सुरल्या माताजी के जयकारों से डीडवाना गूंज उठा।…

Continue reading

मकराना : सुन्थली में बकरी चोरों की धुनाई का वीडियो वायरल, चोरों ने कैम्पर दौड़ाने के बाद दीवार से टकराई ; एक गिरफ्तार, एक फरार

एंकर – डीडवाना – कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र के सुंथली गांव में बकरी चोरों की धुनाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव में संदिग्ध कैम्पर गाड़ी घूमती देख ग्रामीणों का शक गहराया और उन्होंने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कैम्पर चालक ने गांव की गलियों में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए चारों ओर से घेराबंदी की, जिससे घिरने के बाद कैम्पर चालक…

Continue reading

फ्लाइट में तत्काल उपचार, बची कोटा के रमेश कुमार की जान, डॉ. राशिद खान ने पेश की मानवता की मिसाल

सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र के गांव भींचरी निवासी और सीकेएस अस्पताल से जुड़े प्रसिद्ध आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान ने अपने चिकित्सकीय कौशल और संवेदनशीलता से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डॉक्टर हर परिस्थिति में जीवन रक्षक होते हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर और डीडवाना स्थित CKS अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. राशिद खान बीती 20 दिसंबर को चिकित्सकों की एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर फ्लाइट से गुवाहाटी से जयपुर लौट रहे थे। इसी…

Continue reading

चितावा में RLP की बड़ी संगठनात्मक बैठक, नावा विधानसभा के हर बूथ पर BLA द्वितीय नियुक्त करने का फैसला

कुचामन उपखंड के चितावा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की एक अहम संगठनात्मक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता RLP के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा ने की। इस बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर RLP का BLA द्वितीय नियुक्त करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तय की गई। बैठक में नावा विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर बूथ से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प…

Continue reading

नावां सिटी में ही बने उप जिला चिकित्सालय,राजास में भूमि आवंटन के विरोध में सर्व समाज एकजुट,कल देंगे ज्ञापन ।

नावां सिटी में प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत राजास में जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा किए गए भूमि आवंटन के विरुद्ध जनभावनाएं लगातार प्रबल होती जा रही हैं। आमजन की सुविधा, त्वरित चिकित्सा सेवाओं और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए नावां सिटी में ही उप जिला चिकित्सालय का नवीन भवन शहर की सीमा में एवं आमजन की पहुँच योग्य भूमि पर बनाए जाने की माँग को लेकर सर्व समाज एकजुट हो गया है। इसी क्रम…

Continue reading

नावां में उप जिला चिकित्सालय के लिए 8 किलोमीटर दूर, ज़मीन आवंटन मामले पर राजनीतिक घमासान, महेंद्र चौधरी का विजय सिंह चौधरी और भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला

डीडवाना–कुचामन जिले के नावां क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। नावां से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम राजास में अस्पताल के लिए भूमि आवंटन के फैसले पर कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार और प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी पर सीधा और तीखा हमला बोला है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी ने इस निर्णय को जनविरोधी…

Continue reading

पुलिस की दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम — काकोट में फायरिंग रेंज के शुभारंभ पर बोले एएसपी विमल सिंह नेहरा

कुचामन सिटी, नवसृजित जिला डीडवाना–कुचामन में शनिवार को फायरिंग रेंज का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर डीडवाना द्वारा आवंटित भूमि पर, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में कुचामन सिटी क्षेत्र के सरहद ग्राम काकोट में निर्मित इस फायरिंग रेंज का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह नेहरा द्वारा किया गया। फायरिंग रेंज के शुभारंभ के साथ ही आज पहला वार्षिक फायरिंग अभ्यास भी आयोजित किया गया। इस अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा सहित 10 हेड कांस्टेबल एवं 29 कांस्टेबलों…

Continue reading

छोटी खाटू में भाजपा संगठन जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती का दिया संदेश

भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला प्रभारी (नागौर) राजेंद्र बोराणा के छोटी खाटू आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल विनायक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। राजेंद्र बोराणा के साथ देवेंद्र सिंह राठौड़, श्याम पुरोहित, राजेश व्यास, कमलेश बोराणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनका भी ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan