डीडवाना में सुरल्या माताजी का वार्षिक उत्सव: आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का भव्य संगम
आभानगरी डीडवाना की पावन धरा पर माहेश्वरी समाज की आस्था उस समय अपने चरम पर दिखाई दी, जब माँधनिया और भराडिया परिवार की कुलदेवी सुरल्या माताजी का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और संस्कारों को भी सशक्त रूप से सामने रखा। देशभर से उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था दो दिन तक चले उत्सव के दौरान सुरल्या माताजी के जयकारों से डीडवाना गूंज उठा।…
