सुशासन के संकल्प के साथ कुचामन सिटी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
कुचामन सिटी में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को “सुशासन दिवस” के रूप में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष नथमल शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह और सुरेश कड़वा ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी जीवन और विचारों के बारे में जानकारी दी और कहा कि…
