सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत, पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉली क्लिनिक और विश्रामगृह की मांग पर दिया सकारात्मक भरोसा

कुचामन सिटी में सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के दौरे के दौरान होटल करणी फोर्ट पर राजपूत समाज और पूर्व सैनिकों की और से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया इसके बाद डीडवाना जाते समय राजपूत समाज ने पाबूजी सर्किल पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने उत्साह के साथ मंत्री का अभिनंदन किया । इससे पहले होटल करणी फोर्ट में श्रवण सिंह डाबड़ा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों किनार से एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा गया ,…

Continue reading

कुचामन सिटी में गूंजा “इंकलाब जिंदाबाद”: शहीद दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

कुचामन सिटी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर के भगत सिंह सर्किल (पांचवा रोड) पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं, समाजसेवियों और आमजन की भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।…

Continue reading

रामनवमी पर कुचामन में निकलेगी भव्य वाहन रैली, आयोजन के मद्देनजर हुई बैठक

कुचामन सिटी। रामनवमी के पावन अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी एवं सर्व हिंदू समाज कुचामन के सानिध्य में आगामी 27 मार्च को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली कुचामन डूंगरी स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें भगवान श्री राम की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी। रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को डूंगरी के बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गौ…

Continue reading

कुचामन में जयपुरी लोहार समाज का भव्य अभिनंदन समारोह, इज्तेमाई शादी सम्मेलन की सफलता पर जताया आभार

बीते वर्ष अक्टूबर माह में आयोजित जयपुरी लोहार समाज के 24वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज कुचामन सिटी में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों और पदाधिकारियों का सम्मान कर आयोजन की सफलता पर खुशी जताई गई।कार्यक्रम के दौरान जयपुर लोहार समाज के इज्तेमाई शादी सम्मेलन समिति के सदर अब्दुल हमीद मकराना, सेक्रेट्री मुश्ताक जोया और खजांची रफीक जोया का कुचामन जयपुरी लोहार समाज की ओर से साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य…

Continue reading

आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक ‘घर-घर मंगलाचार’ की शुरुआत, पुराने नसियांजी से गूंजा भक्तिमय वातावरण

कुचामन सिटी। श्री दिगंबर जैन महासमिति मंडल द्वारा आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक आयोजित किए जा रहे “घर-घर मंगलाचार” कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ रविवार को पुराने नसियांजी (काले बाबा पार्श्वनाथ भगवान मंदिर) से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। समाजसेवी नेहा पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भक्तामर आरती से हुई, जिसमें 48 दीपकों द्वारा भगवान की भव्य आरती धूमधाम से की गई। कुचामन के प्रसिद्ध गायक अजीत पाण्ड्या ने भक्तामर आरती के मंत्रों का सुमधुर और…

Continue reading

शहीद दिवस पर कल कुचामन में उमड़ेगा देशभक्ति का सैलाब,भगत सिंह सर्किल पर होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कुचामन सिटी। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की पुण्यतिथि 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर कल कुचामन सिटी में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन पांचवा बाईपास रिंग रोड स्थित भगत सिंह सर्किल पर सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। इस दौरान वीर शहीदों…

Continue reading

कासोटिया बने नर्सिंग अधीक्षक, जिला अस्पताल कुचामन में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

राजकीय जिला अस्पताल कुचामन सिटी में कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे राधेश्याम कासोटिया को नर्सिंग अधीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर पूरे चिकित्सालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनवर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेश के तहत राधेश्याम कासोटिया को आधिकारिक रूप से नर्सिंग अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपाल मूंड ने इस पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त…

Continue reading

अलविदा जुमे के साथ रमजान को विदाई, चांद दिखने के बाद कुचामन सिटी में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर

कुचामन सिटी में शुक्रवार, 20 मार्च को रमजान माह के 30वें रोजे के साथ अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। 29वें रोजे की शाम चांद नजर नहीं आने के कारण रोजों की संख्या 30 पूरी हुई और इसी के साथ एक बार फिर शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। शहर की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और रूहानी माहौल देखने को मिला।नमाज से पहले इमाम हजरात ने तकरीर ने हुए रोजा, फितरा और…

Continue reading

गोविंदी नमक रिफाइनरी में मजदूर की संदिग्ध मौत: 10 लाख मुआवजा, 25 लाख इंश्योरेंस पर सहमति — 6 नामजद पर हत्या का केस

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र के गोविंदी स्थित एक निजी साल्ट रिफाइनरी में कार्यरत मजदूर सूरज गुर्जर (30) निवासी त्योद (सांभर-फुलेरा, जिला जयपुर) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दिनभर तनावपूर्ण हालात बने रहे। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए जयपुर-नागौर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और रिफाइनरी के बाहर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि सूरज की मौत तड़के हुई और उसका शव नमक के होपर से निकाला गया।…

Continue reading

कुचामन कांग्रेस की कमान ,दूसरी बार सुतेंद्र सारस्वत के हाथ,बोले—कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरूंगा

कुचामन सिटी। Rajasthan Pradesh Congress Committee द्वारा जारी नई नियुक्तियों में कुचामन सिटी के लिए एक बार फिर सुतेंद्र सारस्वत पर भरोसा जताया गया है। प्रदेशाध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने तत्काल प्रभाव से उन्हें नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।यह दूसरी बार है जब सुतेंद्र सारस्वत को कुचामन कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वे संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे नगर परिषद में मनोनीत पार्षद रहे…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan