कुचामन में लगातार दूसरे दिन हाईवे किनारे होटलों पर पुलिस की सख्ती, रातभर चला जांच अभियान

कुचामन में बुधवार रात के बाद भी पुलिस का हाईवे किनारे स्थित होटलों पर जांच अभियान लगातार जारी रहा। गुरुवार रात को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा के निर्देशों पर थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग के नेतृत्व में कुचामन पुलिस ने किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर स्थित कई होटलों और ढाबों की गहन जांच की। पुलिस टीमों ने होटल परिसरों, रजिस्टरों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए जांच की। हालांकि इस दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, जिस पर तत्काल पुलिस कार्रवाई करनी…

Continue reading

कुचामन में ब्राह्मण छह न्याति समाज की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज जोशी अध्यक्ष निर्वाचित । बोले – समाज, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा नया फोकस, विद्यालय विकास व सामाजिक एकता को मिलेगी नई दिशा

कुचामन सिटी के न्यू कॉलोनी स्थित कुचामन विद्या मंदिर प्रवेशिका विद्यालय परिसर में गुरुवार को ब्राह्मण छह न्याति समाज द्वारा संचालित विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज जोशी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि घनश्याम नवहाल को मंत्री निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के तहत समाजबंधुओं की सहमति से अन्य पदों पर भी जिम्मेदारियों का बंटवारा…

Continue reading

कुचामन पुस्तकालय का शताब्दी महोत्सव 11 जनवरी को,ज्ञान–संस्कार–आधुनिकता का भव्य संगम, उपमुख्यमंत्री बैरवा होंगे मुख्य अतिथि

कुचामन सिटी के ऐतिहासिक और गौरवशाली ज्ञान मंदिर श्री कुचामन पुस्तकालय की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार, 11 जनवरी को शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। एक सदी से अधिक समय से यह पुस्तकालय ज्ञान, संस्कार और बौद्धिक चेतना की अलख जगा रहा है। शताब्दी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि परंपरा और आधुनिक सोच के संगम का प्रतीक बनेगा, जिसमें पुस्तकालय की अब तक की यात्रा, उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं सामने आएंगी।श्री कुचामन पुस्तकालय ने…

Continue reading

सुदरासन की बेटियों ने बढ़ाया गांव का मान, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में बनाई पहचान

विशेष रिपोर्ट / डीडवाना–कुचामन जिले के सुदरासन गांव में फुटबॉल के माध्यम से प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बना चुकी होनहार बेटियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एरेना फुटबॉल एकेडमी और ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी, अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे। समारोह में उन बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गांव का नाम रोशन…

Continue reading

चाइनीज मांझे के खिलाफ एसपी ऋचा तोमर का निर्णायक अभियान, जानलेवा कारोबार पर सख्ती — आमजन से सहयोग की अपील

डीडवाना–कुचामन जिले में चाइनीज मांझे के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के गले कटने की घटनाएं हों या फिर पक्षियों के घायल होने के मामले—चाइनीज मांझा अब केवल एक गैरकानूनी वस्तु नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए सीधा खतरा बनता जा रहा है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीडवाना–कुचामन की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) ने जिले में चाइनीज मांझे के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। एसपी…

Continue reading

नावां सिटी में ही बने उप जिला चिकित्सालय, मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जुमे की नमाज के बाद उमड़ा जनसमर्थन

नावां सिटी में उप जिला चिकित्सालय के लिए शहर की सीमा से 8 किलोमीटर दूर राजास में भूमि आवंटित किए जाने के विरोध में जनआक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नावां के मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट रूप से मांग की कि उप जिला चिकित्सालय का निर्माण नावां शहर की सीमा में एवं आमजन की पहुँच योग्य भूमि पर ही किया जाए। मुस्लिम समाज के सदर रशीद शेख की…

Continue reading

नावां सिटी में ही बने उप जिला चिकित्सालय,राजास में भूमि आवंटन के विरोध में सर्व समाज एकजुट,कल देंगे ज्ञापन ।

नावां सिटी में प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत राजास में जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत द्वारा किए गए भूमि आवंटन के विरुद्ध जनभावनाएं लगातार प्रबल होती जा रही हैं। आमजन की सुविधा, त्वरित चिकित्सा सेवाओं और शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए नावां सिटी में ही उप जिला चिकित्सालय का नवीन भवन शहर की सीमा में एवं आमजन की पहुँच योग्य भूमि पर बनाए जाने की माँग को लेकर सर्व समाज एकजुट हो गया है। इसी क्रम…

Continue reading

मोहम्मद सलीम लगातार दूसरी बार बने मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर । मतों के भारी अंतर से की जीत हासिल

कुचामन सिटी की मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में मोहम्मद सलीम व्यापारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए सदर पद पर अपना परचम लहराया। 59 सदस्यीय साधारण सभा में हुए मतदान में मोहम्मद सलीम को 51 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सद्दाम को केवल 8 मत मिल सके। इस तरह मोहम्मद सलीम ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। सुबह से दोपहर तक चला मतदान, फिर हुई मतगणना…

Continue reading

डीडवाना के बीएलओ अयूब कुरैशी बने मिसाल: तय समय से पहले 100% कार्य पूरा करने पर , प्रशासन व आमजन से मिली सराहना

डीडवाना उपखंड के गाँव बालिया के भाग संख्या 64 के बीएलओ अयूब कुरैशी ने अपना काम जिस समर्पण, निष्ठा और त्वरित गति के साथ पूरा किया है, वह पूरे जिले के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। ऐसे समय में, जब राज्यभर में बढ़ते दबाव के कारण बीएलओ मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसे कदम तक उठाने को मजबूर हुए हैं, वहीं अयूब कुरैशी ने अपने दायित्व को न केवल गंभीरता से निभाया, बल्कि उसे समय सीमा से काफी पहले शत-प्रतिशत परिणाम के साथ पूरा…

Continue reading

पीह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित: रातों-रात हुई तोड़फोड़ से गांव में उबाल, पुलिस ने जांच शुरू की

डीडवाना–कुचामन जिले के परबतसर उपखंड स्थित पीह गांव में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा का सिर अलग कर देने और हाथ क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली तो गांव में आक्रोश फैल गया। अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित प्रतिमा के आसपास टूटे हुए हिस्से बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पर मकराना वृताधिकारी विक्की नागपाल और पीलवा थाना पुलिस के साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan