एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ तीसरी बार बने आरबीए के निर्विरोध अध्यक्ष, डीडवाना के मोहम्मद नईम को भी मिली प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी

राजस्थान बास्केटबॉल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए उदयपुर में आयोजित चुनावों में डीडवाना बास्केटबॉल जगत के ‘भीष्मपितामह’ कहे जाने वाले एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। राठौड़ पिछले आठ वर्षों से इस पद पर रहते हुए प्रदेश में बास्केटबॉल के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। चार-चार वर्ष में होने वाले ये चुनाव राजस्थान के खेल जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। एनडीबीए के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि संघ की स्थापना…

Continue reading

पुण्य स्मृति में सेवा: समरिया सागर बालाजी गौशाला में भामाशाह महावीर मूंदड़ा ने किया वाटर कूलर व आरओ सिस्टम का लोकार्पण

कुचामन सिटी के पांचवा रोड स्थित श्री समरिया सागर बालाजी गौशाला में स्वर्गीय श्रीमती कमलादेवी (धर्मपत्नी स्व. बोदूलाल लाल मुंदड़ा) की पुण्य स्मृति में समाजसेवी महावीर प्रसाद मूंदड़ा द्वारा गौशाला परिसर में वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम मय फिटिंग स्थापित करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला सचिव मनोज जोशी द्वारा महावीर मुंदड़ा एवं उनके परिवारजनों का तिलक व दुपट्टा पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात मुंदड़ा परिवार की पुत्री अवंतिका ने विधिवत पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात महावीर मुंदड़ा ने फीता काटकर जल मंदिर का…

Continue reading

कुचामन की बेटी डॉ. बुशरा देवड़ा ने रचा नया इतिहास, इंदौर के जुपिटर हॉस्पिटल में DNB रेडियोलॉजी में किया ज्वाइन 

कुचामन सिटी। छोटे शहरों से बड़े सपनों की उड़ान कैसी होती है, इसका सशक्त उदाहरण बनकर उभरी हैं कुचामन की होनहार बेटी डॉ. बुशरा देवड़ा। देश के प्रतिष्ठित इंदौर स्थित जुपिटर हॉस्पिटल में DNB रेडियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में उनके चयन से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। डॉ. बुशरा की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि कुचामन की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा भी बनी है। आधुनिक तकनीकों में हासिल करेगी विशेषज्ञता…

Continue reading

कमला कुंज में भक्ति और रंगों की छटा, फूलों की होली संग गूंजे बाबा श्याम के भजन

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित श्री कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ब्रह्मपुरी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच बाबा श्याम के मधुर भजनों पर फूलों की होली खेली गई।महोत्सव के दौरान बाबा श्याम, भोलेनाथ और लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वातावरण…

Continue reading

महिला नेतृत्व को नई धार देगा ‘नेतृत्व सृजन’ कैंप, 14-15 फ़रवरी को PCC जयपुर में होगा महिला कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से महिला नेतृत्व को सशक्त और वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “नेतृत्व सृजन – दो दिवसीय आवासीय कैंप” का आयोजन 14 व 15 फ़रवरी को किया जा रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर PCC जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगी।कैंप का शुभारंभ 14 फ़रवरी को प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक…

Continue reading

कुचामन में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस का पलटवार—“132 दिन बनाम साढ़े चार साल की तुलना बेहद हास्यास्पद”

कुचामन नगर परिषद में पार्षद विदाई समारोह के बाद शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा द्वारा 132 दिनों के कार्यकाल को साढ़े चार साल से बेहतर बताने के दावे के बाद अब कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमावत और नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के आरोपों को “हास्यास्पद और भ्रामक” बताया है। “कांग्रेस बोर्ड के ऐतिहासिक कार्यों पर सवाल…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद में आज शाम पार्षदों का विदाई समारोह, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे 35 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

डीडवाना–कुचामन जिले के कुचामन नगर परिषद परिसर में आज शाम पार्षदों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास भी किया जाएगा।नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक उपयोग के भवनों से…

Continue reading

डीडवाना में सिग्मा साइंस एकेडमी का वार्षिक उत्सव‘गोरबंध’ हर्षोल्लास से संपन्न,प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शिक्षा-संस्कार और अनुशासन का दिया संदेश

डीडवाना के सिग्मा साइंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘गोरबंध’ बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और प्रेरणादायक उद्बोधनों के बीच यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के संगम का साक्षी बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) मेनपाल सिंह शेखावत ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षाविद अकीक अहमद उस्मानी, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष निसार अहमद सिद्दीकी, नील कमल शर्मा,शिक्षाविद मुतलिब कोटवाल, पूजा इंटरनेशनल स्कूल के…

Continue reading

नर्सरी में मिले रहस्यमयी पदचिन्ह, इलाके में मची हलचल; वन विभाग ने किया मुआयना, बोले— घबराने की जरूरत नहीं

डीडवाना शहर के दोजराज गणेश मंदिर क्षेत्र में स्थित श्री विनायक ग्रीन जोन नर्सरी में अज्ञात जानवर के बड़े-बड़े पदचिन्ह मिलने से आज सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इन पदचिन्हों पर पड़ी, देखते ही देखते खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग नर्सरी परिसर में पहुंचने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के निवासी दहशत में आ गए और संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतने लगे। स्थानीय निवासियों के अनुसार पदचिन्ह आकार में सामान्य जानवरों…

Continue reading

कुचामन सिटी में बनेगा भगवान परशुराम सर्किल, राज्यमंत्री चौधरी के निर्देश पर स्थल चिन्हित, नगर परिषद और विप्र समाज ने जताई प्रतिबद्धता

शिक्षा नगरी कुचामन सिटी में विप्र समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के सर्किल निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को विप्र समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजयसिंह चौधरी से मुलाकात कर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण दिया।इस अवसर पर नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल, विप्र समाज कुचामन सिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष घनश्याम गौड़, पारीक समाज अध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित, विप्र समाज सचिव घनश्याम नवहाल, उपाध्यक्ष नरेन्द्र…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan