कुचामन के नरेश जैन को मिलेगा “कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025”, जीव दया और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए होगा सम्मान
समाजसेवी एवं जीव दया प्रेमी नरेश जैन को “कबीर कोहिनूर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 11 जुलाई को नागौर जिले के बड़ी खाटू में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। नरेश जैन को यह पुरस्कार समाज सेवा और जीव दया क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह समारोह सतगुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 10 जुलाई 2025 को रात्रि 8 बजे…
