नन्हे धर्व की आरती से गुंजा गणेश महोत्सव, श्रद्धालुओं ने दिया आशीर्वाद
गणेश चतुर्थी महोत्सव के भव्य आयोजन में पाँच वर्षीय धर्व तोषनीवाल ने अपनी मासूम वाणी और भावपूर्ण स्तुति से ऐसा माहौल रचा कि पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। नन्हे धर्व ने जब आरती और गणपति स्तुति प्रस्तुत की तो उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। धर्व, इंदौर निवासी रवि तोषनीवाल के पुत्र एवं कुचामन सिटी निवासी बाबूलाल मान्धनियां के नाती हैं। पंडाल को आकर्षक पुष्प सज्जा और गणेश भगवान के भव्य श्रृंगार से सजाया गया था।…
