रिश्तों की डोर ने बांधी खुशियां — महावीर इंटरनेशनल संस्था ने अपनाघर में 72 प्रभुजी संग मनाया रक्षाबंधन
“सबकी सेवा, सबको प्यार, जीओ और जीने दो” — इसी भावना के साथ कुचामन सिटी में।सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा एवं वीर सदस्यों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व अपनाघर आश्रम में बसे 72 प्रभुजी के साथ हर्षोल्लास से मनाया। दोस्ती और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बीमार, लाचार, असहाय और बेसहारा लोगों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मुँह मीठा करवा कर यह दिन उनके लिए यादगार बना दिया गया। प्रभुजी को फ्रूट खिलाकर और उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए इस…
