अध्यापक अरशद अख्तर के सौजन्य से विद्यार्थियों को मिले जूते-जुराब, बेल्ट-टाई — सीबीईईओ भंवरलाल बोले, “ऐसे शिक्षक ही बच्चों के भविष्य की सच्ची नींव हैं”
कुचामन सिटी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केरपुरा रसाल में एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब विद्यालय में पहुंचे सीबीईईओ भंवरलाल ने अध्यापक अरशद अख्तर के सौजन्य से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को जूते, जुराब, बेल्ट और टाई वितरित किए गए। इससे विद्यार्थियों के चेहरों पर उपहार पाकर मुस्कान छा गई। इसके बाद सीबीईईओ भंवरलाल स्कूल का निरीक्षण किया, और विद्यार्थियों के उत्साह और शिक्षकों के समर्पण की खुलकर सराहना की। इस अवसर पर अध्यापक अरशद अख्तर ने कहा कि “बच्चों की शिक्षा तभी निखरती…
