परबतसर में GST 2.0 बचत उत्सव आयोजित

परबतसर शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से GST 2.0 बचत उत्सव और सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के व्यापारी वर्ग और भाजपा पदाधिकारी बड़ी तादाद में शामिल हुए। माहेश्वरी भवन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की। सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम सम्मेलन में वित्त मंत्रालय और राजस्थान सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों के लाभ और उनके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा हुई।इसके बाद मुख्य बाजार में “जीएसटी बचत उत्सव”…

Continue reading

सड़क हादसे में पिता खो चुके बच्चों के भविष्य को संवारने आगे आए भामाशाह

निमोद के पास बीते शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन पलटने से आनंदपुरा निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश गुर्जर पुत्र रामेश्वरलाल की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ओमप्रकाश अपने पिता का इकलौता पुत्र था और परिवार पर इस हादसे से संकट का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी सुगनी और माता-पिता पतासी देवी व रामेश्वरलाल अब तीन पुत्रियों खुशी, सुमिया, डिंपल और दो वर्ष के इकलौते पुत्र शुभम की देखभाल कर रहे…

Continue reading

कुचामन सिटी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा ने किया पौधारोपण, सेवा पखवाड़ा में शक्ति केंद्रों पर हुए विविध कार्यक्रम

कुचामन सिटी। भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के निर्देशानुसार भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज भाजपा शहर मंडल कुचामन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के पांच शक्ति केंद्रों—सुंदर सिंह भंडारी शक्ति केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, वीर सावरकर शक्ति केंद्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के…

Continue reading

शिव गांव में सम्पन्न हुई 69वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, जसवंतगढ़, सबलपुरा, निमोद और शिव ने जीते खिताब

शिव गांव में सम्पन्न हुई 69वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, जसवंतगढ़, सबलपुरा, निमोद और शिव ने जीते खिताब कुचामन सिटी के शिव गांव में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में बने नवनिर्मित वातानुकूलित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिव में किया गया, जिसकी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों ने खूब सराहना की। समापन समारोह में हुआ सम्मान समापन अवसर पर पंचायत समिति कुचामन सिटी की प्रधान सुश्री…

Continue reading

शेरानी आबाद में 18 दिन चला नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 657 की हुई जांच, 55 का सफल ऑपरेशन

शेरानी आबाद में 18 दिन चला नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 657 की हुई जांच, 55 का सफल ऑपरेशन पैग़म्बर-ए-इस्लाम ﷺ के 1500वें जन्म दिवस पर हुआ सेवा का आयोजन शेरानी आबाद कस्बे में 7 से 24 सितम्बर 2025 तक पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ के 1500वें जन्म दिवस के मौके पर नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुन्नी तब्लीगी जमाअत शिक्षण संस्थान के सहयोग से शेरानी जमाअत खाना में किया गया। ओपीडी में 800 पंजीकरण,…

Continue reading

डीडवाना में शुरू हुआ ‘जीएसटी 2.0 बचत उत्सव’,मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले – सुधारों से 8-10% तक घटेगी महंगाई, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

डीडवाना में शुरू हुआ ‘जीएसटी 2.0 बचत उत्सव’ मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले – सुधारों से 8-10% तक घटेगी महंगाई, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत त्योहारों से ठीक पहले केन्द्र सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी सुधारों को लेकर देशभर में चर्चा है और इसी कड़ी में नागौर जिले के डीडवाना से ‘जीएसटी 2.0 बचत उत्सव’ की शुरुआत हुई। प्रभारी मंत्री एवं जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने इस अभियान का आगाज करते हुए दावा किया कि सुधारों से महंगाई…

Continue reading

कानपुर की घटना के विरोध में नावां में उठी आवाज़, ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टरों के साथ हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नावां : उत्तरप्रदेश के कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान लगाए गए ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर-पोस्टरों को लेकर उपजे विवाद और उसके बाद हुए उपद्रव ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है। कानपुर में जहां असामाजिक तत्वों ने उपद्रव किया, वहीं पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई उपद्रवियों पर करने के बजाय मुस्लिम समाज के युवाओं पर एफआईआर दर्ज कर दी। इस एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम को नावां…

Continue reading

डीडवाना : पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला कलेक्टर से मिला शिष्ट मंडल, हर माह होगी बैठक

राजस्थान जिला पेंशनर्स समाज डीडवाना–कुचामन के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने मंगलवार को जिला कलेक्टर डीडवाना – कुचामन डॉ महेंद्र खड़गावत से मुलाकात की। जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मुलाकात राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी (आरजीएचएस) जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल द्वारा 28 जुलाई 2025 को जारी अर्द्ध शासकीय पत्र के संदर्भ में की गई। इस पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स और अन्य लाभार्थियों…

Continue reading

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश रहा चरम पर, शिव ने इंडौखा को दी मात

कुचामन सिटी, कुचामन उपखंड के शिव गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हो रही 69वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरा दिन मंगलवार रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सुबह से ही खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय विद्यालय और ग्रामवासियों द्वारा की गई ठहरने, जलपान और भोजन व्यवस्था की टीमों के साथ आए प्रभारियों ने जमकर सराहना की। विशेषकर नवनिर्मित वातानुकुलित इंडोर स्पोर्ट्स…

Continue reading

“भामाशाह परिवार के सहयोग से कसारी विद्यालय में पेयजल टंकी का शुभारंभ, छात्रा रितिका ने किया लोकार्पण

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कसारी (बड़ा गाँव) में मंगलवार को जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए श्री नन्दलाल तोषनीवाल फाउंडेशन, कोलकाता की ओर से स्वीकृत पचास हजार रुपये की राशि से निर्मित बच्चों के लिए पेयजल टंकी का लोकार्पण हुआ। इस मौके को खास तब बना दिया गया जब विद्यालय की छात्रा रितिका ने फीता काटकर टंकी का शुभारंभ किया। समारोह में भामाशाह राजेश शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा एवं उनके परिवार का विद्यालय समुदाय की ओर से माल्यार्पण और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan