मगलाना टोल पर हंगामा : 15 गाड़ियां बैरियर तोड़कर भागी, टोल कर्मियों को धमकाने के आरोप,कुचामन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर स्थित मगलाना टोल प्लाजा पर बीती रात बड़ी घटना सामने आई। देर रात करीब 15 वाहन चालक बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़कर निकल गए। इस दौरान टोल कर्मियों ने विरोध जताया तो गाड़ी चालकों ने उन्हें धमकियां तक दे डालीं। घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टोल मैनेजर नरेश सिंह ने इस मामले में कुचामन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वाहन चालकों द्वारा बूम बैरियर तोड़ने से टोल प्लाजा के यंत्र…
