- रामबाग रिसॉर्ट में नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित,
- निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी भी रहे मौजूद
कुचामन सिटी। शहर के दल्ला बालाजी रोड स्थित रामबाग रिसॉर्ट में नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका एवं पार्षदों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभापति महेश रामचंद्रका का अक्षय दवे एवं शेख वसीम ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही पार्षद शाजिदा अयूब शेख, हेमराज पारीक, बरखा रानी पाटनी, भागीरथ कुमावत, कमल सोनी, लोकेंद्र सिंह, सुरेश जांगिड़, चांदमल कुमावत सहित अन्य पार्षदों का भी अभिनंदन किया गया।
भागीरथ राम चौधरी ने दी शुभकामनाएं
निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ राम चौधरी ने नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका सहित सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नया बोर्ड कुचामन शहर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा और शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
शहर के विकास को देंगे प्राथमिकता
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका ने कहा कि आने वाले दिनों में कुचामन शहर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। शहर के विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद से जुड़ी किसी भी समस्या या कार्य के लिए आमजन उनसे सीधे मुलाकात कर सकते हैं।

शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
ये रहे उपस्थित
समारोह में अक्षय दवे, दिनेश दवे, नीतू दवे, प्रियंका दवे, शेख वसीम, अय्यूब शेख, खेताराम सिसोदिया, दुर्गा सिंह, भेराराम, नेमाराम, सवाराराम, अमन, चेतन सिंह चौहान, इमरान खान,शेखर कड़वा, जीवन भींचर जेठमल कुमावत, सुमित जिलिया, बादल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
