पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में 70वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा भव्य आगाज । बालिका वर्ग अंडर-17 एवं अंडर-19 की प्रतियोगिता 4 अक्टूबर तक चलेगी
डीडवाना। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी, डीडवाना में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के तहत बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सोमवार को विद्यालय परिसर में होगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी। पूजा इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक बजरंग सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की गई हैं। इस आयोजन का उद्देश्य…
