कुचामन की हेमलता का RPSC सहायक आचार्य (ज़ूलॉजी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में हुआ चयन

कुचामन सिटी के नया शहर निवासी हेमलता, ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (ज़ूलॉजी) परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। हेमलता, श्री राजकुमार एवं सुलोचना रामचंद्रका की सुपुत्री हैं।

हेमलता ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राइवेट टीचर के रूप में कार्यरत रहते हुए हासिल की। व्यस्त दिनचर्या और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने सपनों को साकार किया। उनकी इस सफलता ने न केवल माता-पिता और परिवार को गर्व से भर दिया है, बल्कि पूरे समाज में हर्ष का वातावरण बना दिया है । हेमलता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और भाई-बहनों को देते हुए कहा कि परिवार के लगातार सहयोग, आशीर्वाद और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचने की शक्ति दी। उन्होंने बताया कि यह सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने उनके परिश्रम, क्षमता और सपनों पर भरोसा जताया।

हेमलता के चयन की खबर आते ही परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हेमलता की मेहनत और लगन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हेमलता की यह उपलब्धि यह भी साबित करती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और परिवार का सहयोग किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की राह आसान बना देता है।

error: News 1 Rajasthan