दीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले जान लें उसकी ‘मिठास की उम्र’, कौनसी मिठाई कितने दिन तक रहती है ताजा?
बंगाली मिठाइयां 24 घंटे में खोने लगती हैं स्वाद, मावे की मिठाइयों की भी 48 घंटे के बाद घटने लगती है गुणवत्ता, ड्राई फ्रूट मिठाइयों की अपेक्षाकृत ज्यादा होती है शेल्फ लाइफ डीडवाना-कुचामन। दीपावली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की बात न हो, ऐसा संभव नहीं है। त्योहार के मौके पर बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर रौनक है। कोई रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीद रहा है तो कोई घर आए मेहमानों की खातिरदारी के लिए। लेकिन मिठाई खरीदते समय एक सवाल अक्सर…
