लाडनूं में ईओ ने मौके पर पहुंचकर जानी समस्याएं, जलभराव व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
लाडनूं शहर की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बुधवार को विभिन्न स्थानों का दौरा कर मौके पर ही हालात का जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) नई दिल्ली की महिला प्रदेशाध्यक्ष व पार्षद सुमित्रा आर्य भी मौजूद रहीं, जिन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर सुझाव देते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी। सबसे पहले ईओ ने बस स्टैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां लंबे समय से…
