कुचामन सिटी : प्रतिभाओं को मिला सम्मान: नोबल विद्यालय में NTSE-2026 पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति समारोह सम्पन्न

कुचामन सिटी। नोबल विद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से NTSE-2026 (नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम) के सफल प्रतिभागियों के लिए भव्य पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन सरला बिरला कल्याण मण्डपम् में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ। समारोह में जिला न्यायाधीश बी.एल. बुगालिया, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, जिला शिक्षा…

Continue reading

डीडवाना के डिजिटल स्किल्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने रचा इतिहास,RS-CIT में प्रथम रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

डीडवाना, राजधानी जयपुर स्थित ऐतिहासिक खासा कोठी होटल में एक भव्य एवं गरिमामय वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।SLV Infotech Pvt Ltd की ओर से आयोजित शिक्षा और डिजिटल स्किल्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान RS-CIT के अंतर्गत डीडवाना तहसील के डिजिटल स्किल्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने अपनी शानदार कार्यशैली, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतरीन परिणामों के दम पर प्रथम रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि ने न केवल डीडवाना बल्कि पूरे क्षेत्र को…

Continue reading

कुचामन सिटी में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, तैयारियाँ पूरी—हेमराज चावला

कुचामन सिटी में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को लेकर इस बार विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अम्बेडकर विकास समिति एवं क्षेत्रीय बहुजन संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष एवं नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती को सामाजिक समरसता, जागरूकता और सेवा भावना…

Continue reading

कुचामन में शिक्षा का नया अध्याय: विराट चिल्ड्रन एकेडमी का भव्य शुभारंभ, 10 हजार से अधिक लोगों की रही ऐतिहासिक उपस्थिति

कुचामन सिटी। शहर के नारायणपुरा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित परिसर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति के रूप में विराट चिल्ड्रन एकेडमी (VCA) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संकेत दिया कि कुचामन में शिक्षा का एक नया युग शुरू हो चुका है। विधिवत फीता काटकर हुआ शुभारंभ, अतिथियों का हुआ स्वागत विद्यालय का विधिवत शुभारंभ…

Continue reading

कुचामन सिटी : हज यात्रा 2026 को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित, यात्रियों को दी गई विस्तृत जानकारी

कुचामन सिटी। मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को कुचामन शहर स्थित छीपा जमातखाने में हज यात्रा 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर हज जिला संयोजक शेख मईनुद्दीन अशरफी (मकराना) की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से आए हज यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में जयपुर से आए दक्ष प्रशिक्षक गुलाम रसूल सहित सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता दाउद अली खान, सहायक अभियंता उस्मान गनी खान, प्रधानाचार्य लियाक़त अली…

Continue reading

भक्ति रस से सराबोर होगा श्रवणपुरा — कल से शुरू होगा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव,निकलेगी भव्य कलश यात्रा

कुचामन सिटी। नजदीकी ग्राम श्रवणपुरा स्थित काला भाटा की ढाणी में कल से आस्था और भक्ति का विराट संगम देखने को मिलेगा, जहां सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। गांव में पहली बार आयोजित हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। कथा प्रारंभ से पूर्व ठाकुरजी के मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ कथा स्थल तक…

Continue reading

ईमानदारी की मिसाल: मिला हुआ मोबाइल लौटाकर पेश की मानवता की मिसाल, समाज ने की सराहना

कुचामन सिटी: आज के दौर में जहां अक्सर भरोसे और ईमानदारी की कमी की बातें सामने आती हैं, वहीं कुचामन में एक ऐसा प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला जिसने मानवता पर विश्वास को और मजबूत कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजकीय जिला अस्पताल परिसर में खरिया निवासी नोलाराम बालोदिया का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। इसी दौरान कुकनवाली निवासी नारायण खटीक, मनोहर खटीक और शांति देवी को यह मोबाइल मिला। तीनों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना किसी लालच के मोबाइल मालिक से…

Continue reading

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर कुचामन सिटी में भव्य आयोजन की तैयारी, विभिन्न समितियों का गठन कर सौंपी जिम्मेदारियां

कुचामन सिटी में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप देने के लिए आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इस बार पहली बार दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 13 अप्रैल को रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए क्षेत्रवार जनसंपर्क से लेकर…

Continue reading

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम: सुनीता सैनी बनीं कुचामन बार संघ की सांस्कृतिक सचिव

कुचामन सिटी। न्यायपालिका के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थानीय बार संघ में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बार संघ कुचामन सिटी में एडवोकेट सुनीता सैनी को सांस्कृतिक सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्णय की अनुपालना में किया गया है, जिसमें बार संघों में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह बरवाली ने बताया कि बार संघ के हालिया चुनाव…

Continue reading

कुकनवाली की बेटी ने रचा इतिहास: विश्व की नंबर-1 जॉकी रूपा राठौड़ का भव्य स्वागत, हजारों की भीड़ ने किया अभूतपूर्व अभिनंदन

कुचामन सिटी, क्षेत्र के कूकनवाली गांव की बेटी और विश्व की नंबर-1 महिला जॉकी रूपा राठौड़ के पैतृक गांव कुकनवाली में पोलैंड में विश्व खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली गांव की बेटी रूपा राठौड़ के स्वागत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।जगह-जगह पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गांववासियों ने अपनी बेटी का ऐतिहासिक अभिनंदन किया। सम्मान समारोह से पहले पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में रूपा राठौड़ अपने परिवार के साथ सजे-धजे रथ में सवार होकर मुख्य…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan