बाबा साहेब जयंती के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन कुचामन में रक्तदान शिविर आयोजित, 164 यूनिट रक्त संग्रहित

कुचामन सिटी में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पहली बार आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर के साथ हुई। भीम युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 164 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कोठारी भवन, स्टेशन रोड पर आयोजित इस शिविर में राजकीय ब्लड सेंटर एवं श्याम ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रहण का कार्य संभाला।

शिविर का आयोजन भीम युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रमोद आर्य, जसराज खुड़ीवाल और अशोक मोहनपुरिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाजबंधुओं ने भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया।

इस अवसर पर शिविर में रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाने पहुंचे , राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

भीम युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रमोद आर्य ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता का संदेश देने का प्रयास भी है।

मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शकील कुरैशी ने कहा कि ऐसे आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता इसे और मजबूत बनाती है।

शिविर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, रतन लाल आर्य, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल दादरवाल, पार्षद अयूब शेख, ओपी खोरवाल, पूर्व उप सभापति हेमराज चावला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, जगदीश चंद्र सहित भीम युवा शक्ति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: News 1 Rajasthan