डीडवाना कुचामन कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में बड़ा विस्तार: अब्दुल वहीद बडगूजर बने कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मिलेगा नया जोश

डीडवाना-कुचामन जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाध्यक्ष इरशाद खान दौलतपुरा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्तियां की हैं, जिनमें कुचामन के अब्दुल वहीद बडगूजर mको कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है ।

अब्दुल वहीद बडगूजर की नियुक्ति ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है। वे ऐसे परिवार से आते हैं, जो वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से जुड़ा रहा है। उनके ताऊ स्वर्गीय इस्माइल बडगूजर लंबे समय तक कुचामन कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, जबकि उनके पिता स्वर्गीय अब्दुल सत्तार बडगूजर ने भी पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वहीं उनके छोटे भाई शाहरुख कुरैशी भी नगर परिषद कुचामन में पार्षद रह चुके हैं।

जिलाध्यक्ष इरशाद खान दौलतपुरा ने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब्दुल वहीद जैसे जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने से कुचामन क्षेत्र में संगठन को नई गति मिलेगी और खेल प्रकोष्ठ की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी।

नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वहीद बडगूजर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

error: News 1 Rajasthan