कुचामन सिटी। शहर के नारायणपुरा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित परिसर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति के रूप में विराट चिल्ड्रन एकेडमी (VCA) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संकेत दिया कि कुचामन में शिक्षा का एक नया युग शुरू हो चुका है।
विधिवत फीता काटकर हुआ शुभारंभ, अतिथियों का हुआ स्वागत
विद्यालय का विधिवत शुभारंभ संस्था संचालक, डायरेक्टर विराट चौधरी और शिवराम गोदारा की माताजी प्रेमदेवी चौधरी, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया एवं किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी के करकमलों से फीता काटकर किया गया।विद्यालय संरक्षक गोमाराम रुलानिया ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्ले से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम, प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी
संस्थान में प्ले ग्रुप से 12वीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही NEET, JEE, NDA एवं RS फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, सर्वांगीण विकास पर फोकस
डायरेक्टर विराट चौधरी ने बताया कि विद्यालय में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड, अत्याधुनिक क्लासरूम, अनुभवी शिक्षकों की टीम, नियमित टेस्ट सिस्टम और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।इसके अलावा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

हॉस्टल और हाईटेक परिवहन सुविधा
बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कुचामन एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आधुनिक बस सुविधा रहेगी, जिनमें फायर सेफ्टी सिस्टम सहित अन्य सुरक्षा संसाधन मौजूद होंगे।
डायरेक्टर विराट चौधरी का विजन
डायरेक्टर विराट चौधरी ने कहा, की हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से हम बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।

शिवराम गोदारा ने बताया सपना हुआ साकार
संस्थान से जुड़े शिवराम गोदारा ने कहा, की कुचामन और आसपास ही नहीं, बल्कि देशभर से आने वाले बच्चों को बड़े शहरों जैसी शिक्षा सुविधा यहीं उपलब्ध कराना हमारा सपना था, जो आज साकार हुआ है। आने वाले समय में यह संस्थान शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि यह आधुनिक विद्यालय निश्चित रूप से शिक्षा नगरी कुचामन सिटी के विकास में नींव का पत्थर साबित होगा। यहां विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास भी सुनिश्चित होगा।

पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने संस्था संचालकों के संघर्ष को प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं को उनसे सीख लेने का संदेश दिया।
विशाल जनसमूह और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता दारासिंह चौधरी, पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, युवा नेता रामनिवास पोषक, विजेंद्रसिंह भांवता, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य बाबूलाल कुमावत पलाड़ा, निजी शिक्षण संस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंदराम शेषमा, राजेंद्र चौधरी (कोटा कैरियर), खेमाराम रणवां, भूराराम शेषमा, मोहनराम किरडोलिया, ग्राम पंचायत हिराणी के प्रशासक मदन कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोरुराम कुमावत, कमलकांत, सेवाराम भामु, समाजसेवी विवेक कालेर, गिरधारीराम गोदारा, प्रकाश पौड़, एडवोकेट श्याम कुमावत, एडवोकेट रमेश चौधरी, जगदीश कुमावत, श्यामसुंदर किरडोलिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में नए युग का आगाज
विराट चिल्ड्रन एकेडमी के शुभारंभ के साथ कुचामन सिटी में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। आधुनिक संसाधनों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी के साथ यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही शहर में उज्ज्वल भविष्य की दिशा देने का मजबूत माध्यम बनेगा।
