त्याग, साहस और देशभक्ति की अमर मिसाल शहीद सुखाराम खोजा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

शहीद हैड कांस्टेबल सुखाराम खोजा का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है और उनका बलिदान हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, ये कहना था किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी का ,जो कि परबतसर उपखंड के चिताई रोड स्थित खोजा की ढाणी, ग्राम ढूढिया में शहीद सुखाराम खोजा की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में परबतसर विधायक रामनिवास गवाड़िया, नारायण टोगस (डीआईजी एसीबी अजमेर) सहित पुलिस…

Continue reading

नियम तोड़ने वाले ई-मित्र संचालकों पर सख्ती: औचक निरीक्षण में 8 केन्द्रों पर कार्रवाई, जुर्माना भी लगाया

डीडवाना-कुचामन। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिलेभर में ई-मित्र केन्द्रों के संचालन में पारदर्शिता और नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन एवं प्रभावी औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुचामन सिटी में किए गए ई मित्र के औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले ई मित्र संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जुर्माना लगाया गया और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई। निरीक्षण टीम में प्रोग्रामर पंकज कुमार, सहायक प्रोग्रामर रविन्द्र कुमार, गिरीश औदिच्य, ब्रजेश पारीक…

Continue reading

खटीक समाज के 6 पुलिसकर्मियों का पदोन्नति के बाद सम्मान

कुचामन सिटी। कुछ दिनों पूर्व पदोन्नत हुए कुचामन सिटी के खटीक मोहल्ला क्षेत्र के छह पुलिसकर्मियों के सम्मान में शुक्रवार को समाज बंधुओं द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पदोन्नत कर्मियों का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।पूर्व डाक अधिकारी कानाराम चावला की और से आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस में कार्यरत कुचामन के खटीक मोहल्ला क्षेत्र के निवासी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र खींची, अमरचंद चावला, अनमोल चावला तथा हेड कांस्टेबल महेंद्र…

Continue reading

कुचामन सिटी: भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया मंगलाचार कार्यक्रम, 48 दीपकों से हुई भव्य भक्तामर आरती

कुचामनसिटी में श्री दिगंबर जैन महासमिति मंडल द्वारा आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक आयोजित घर-घर मंगलाचार कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत तेरापंथी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और भजनों के साथ भक्तामर आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 48 दीपकों से भगवान की भव्य आरती उतारी गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो उठा। नेहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भजनों और आरती के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की। इसके पश्चात सोनाली पहाड़िया,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan