कुचामन सिटी। रामनवमी के पावन अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी एवं सर्व हिंदू समाज कुचामन के सानिध्य में आगामी 27 मार्च को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली कुचामन डूंगरी स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें भगवान श्री राम की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी।
रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को डूंगरी के बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौ सेवक रवि भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार रैली को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। रैली में शिव भक्तों द्वारा अलग से नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया दलेलपुरा ने कहा कि भगवा वाहन रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप लेगा।
वहीं, जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुवाल ने कहा कि भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार रैली को विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में परम पूज्य मोनी बाबा के सानिध्य में जिला मंत्री अनिल काला, नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित, सोनू पारीक, सत्यवान भार्गव, विमल लखन, गौतम चंदेलिया, चंद्र प्रकाश शर्मा, अर्जुन नायक, पंडित प्रेमचंद दाधीच, चैनसुख गुर्जर, ललित योगी, मुकेश कुमावत, राहुल जैन, प्रवीण दाधीच, नवरत्न सानेल, के.पी. सिंह, कुलदीप राजपुरोहित, सोमेंद्र रणवा, राकेश बिजारणिया, राकेश कुमार, दिनेश गावड़िया, हेमंत स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
