रमजान माह के 23वें रोजे के मौके पर शुक्रवार को कुचामन सिटी स्थित मस्जिद ए अक्सा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं के संगठन कुचामन यूथ क्लब की ओर से आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग मोहल्लों से बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे और भाईचारे के माहौल में इफ्तार किया।इफ्तार का वक्त होते ही सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इस दौरान मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की पहल से आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश मजबूत होता है।

कार्यक्रम में हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) में शामिल हुए युवा नेता रामनिवास पोषक भी इफ्तार पार्टी में शरीक हुए। उन्होंने रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और सभी को रमजान की मुबारकबाद दी।

इस मौके पर रामनिवास पोषक ने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है। रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर जो सब्र और संयम का परिचय देते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कुचामन यूथ क्लब के युवाओं द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन करना शहर में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मजबूत मिसाल है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंने आयोजन से जुड़े युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश फैलता है
