कुचामन सिटी की बेटी, होनहार चिकित्सक डॉ. आस्था जैन का हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित एम्स बिलासपुर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स MS (ENT) में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, चिकित्सकों तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि डॉ. आस्था जैन ने चिकित्सा क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

डॉ. आस्था जैन के पिता नरेश जैन शहर में लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। वे कई सामाजिक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे शहर की उस समिति के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं, जो प्राणी मात्र की सेवा के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े परिवार से आने वाली डॉ. आस्था की इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. आस्था जैन ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे भगवान, अपने गुरुजनों और माता-पिता को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल कर पाईं। वहीं इलाई समाज कुचामन सिटी के अध्यक्ष पत्रकार अयूब शेख ने डॉ. आस्था जैन को बधाई देते हुए कहा कि “कुचामन की बेटियों का इस तरह राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में चयन होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

डॉ. आस्था जैन की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज का नाम रोशन करेंगी।”
डॉ. आस्था जैन की इस उपलब्धि पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों और परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
