कुचामन सिटी के समाजसेवी ओम प्रकाश खोरवाल को समाज सेवा और शिक्षा सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 3 अप्रैल 2026 से गुजरात के वलसाड में शुरू होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया एवं हार्दिक अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रभाषा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 के तहत देशभर के समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
ओम प्रकाश खोरवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमों, सामाजिक संगठनों, मानव सेवा, शिक्षा सेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इन योगदानों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

कार्यक्रम के दौरान कुचामन से डॉ. प्रकाश चंद टेलर,प्रेम सिंह शेखावत और कमल कुमार जांगिड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रमोद पारीक को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में देशभर के 51 प्रतिष्ठित और देशभर में सक्रिय सामाजिक हस्तियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना हैं ।
