प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए एरीना सोकर अकादमी की टीम रवाना, राजस्थान का मान बढ़ाने का लिया संकल्प

डीडवाना। मारवाड़ फुटबॉल अकादमी द्वारा संचालित एरीना सोकर अकादमी की बालिका फुटबॉल टीम हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। अकादमी के निदेशक डॉ. सोहन चौधरी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।यह प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर जिले के नानू गांव में 21 फरवरी से 22 फरवरी तक दो दिवसीय आयोजन के रूप में सम्पन्न होगी, जिसमें राज्यभर से महिला फुटबॉल टीमें अपना…

Continue reading

सादगी की शहनाई, संस्कारों की जीत — डीडवाना के प्रदीप गुर्जर ने सिर्फ एक रुपया और नारियल लेकर किया आदर्श विवाह

आज के दौर में जहां शादियां लाखों रुपये की फिजूलखर्ची और दहेज की कुरीति में उलझती जा रही हैं, वहीं आदर्श नगर डीडवाना के प्रदीप गुर्जर ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने अपनी शादी में दहेज लेने से साफ इनकार करते हुए मात्र एक रुपया और नारियल स्वीकार कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। उनका विवाह मेड़ता रोड की कंचन के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं,…

Continue reading

रमजान के पहले जुमे पर कुचामन सिटी की मस्जिदों में उमड़ा ईमान का सैलाब

कुचामन सिटी में मुकद्दस रमजान महीने के पहले जुमे पर शुक्रवार को शहर भर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह नजर आया और जैसे ही अजान की सदाएं बुलंद हुईं, मस्जिदों की ओर लोगों का रुख बढ़ता चला गया।शहर की सबसे प्रमुख मस्जिद मिर्जा मस्जिद में जुमे की नमाज इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद नईमी ने अदा कराई। नमाज से पहले उन्होंने रमजान की फजीलत, बरकत और रहमत पर विस्तार से तकरीर की। अपने बयान में…

Continue reading

नन्हे रोजेदार सारिम ने रखा पहला रोजा, परिवार और मोहल्ले ने बढ़ाया हौसला

कुचामन सिटी के खान मोहल्ला निवासी मोहम्मद रफीक खान ‘नेताजी’ के 6 वर्षीय दोहिते सारिम खान ने रमजान के पवित्र महीने के पहले जुमे के मौके पर अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखकर सभी को भावुक कर दिया। इतनी कम उम्र में रोजा रखने का उसका संकल्प पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सारिम ने सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत की और पूरे दिन सब्र और इबादत के साथ वक्त गुजारा। उसके पिता मोइन खान ने बताया कि “सारिम ने खुद…

Continue reading

किसान के ट्रांसफार्मर उतारने का विवाद सुलझा, राष्ट्रीय किसान महासभा के हस्तक्षेप से मिली राहत

कुचामन सिटी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल के नाम पर किसान लालूराम मेघवाल का ट्रांसफार्मर उतारने के बाद उपजा विवाद आखिरकार सुलझ गया। किसानों के संगठन राष्ट्रीय किसान महासभा के हस्तक्षेप से विभागीय अधिकारियों और किसान के बीच समाधान निकला तथा ट्रांसफार्मर को पुनः स्थापित करवा दिया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग की टीम ने एक किसान के खेत पर पहुंचकर बकाया राशि का हवाला देते हुए ट्रांसफार्मर उतार लिया था। इस कार्रवाई से किसान की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई और…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan