कुचामन सिटी के बुडसू रोड निवासी 7 साल के मासूम शेख अजान ने आज अपने जीवन का पहला रोजा रखकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले का दिल जीत लिया। कम उम्र में ही इबादत के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था।
शेख अजान ने सुबह जल्दी उठकर परिवार के साथ बैठकर सहरी की और रोजे की नियत की। अजान ने पूरे जोश के साथ गुरुवार सुबह अपने जीवन के पहले रोजे की शुरुआत की। दिन भर उन्होंने पूरे सब्र और हिम्मत के साथ रोजा रखा। खास बात यह रही कि उन्होंने दिन में सभी वक्त की नमाज भी अदा की और इबादत में पूरी तन्मयता दिखाई।
शाम को इफ्तार से पहले शेख अजान ने अपने पिता शेख इखलाक के साथ देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उनके मासूम लबों से निकली दुआओं ने माहौल को भावुक बना दिया। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ मिलकरदुआ पढ़ते हुए रोजा खोला।
पिता शेख इखलाक ने बताया कि बेटे के पहले रोजे को लेकर परिवार में विशेष उत्साह रहा। परिवार के शेख वसीम सहित सभी परिजनों ने शेख अजान का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें दुआओं से नवाजा।
