सर्वसम्मति से हुए चुनाव, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर रहेगा विशेष फोकस
श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ, कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु 14 फरवरी 2026 को श्री छः न्याति विप्र संस्कृत विद्यालय में सर्वसमाज बैठक आयोजित की गई। सायं 4 बजे आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने की। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महासंघ के संरक्षक गिरिराज खरींट एवं सुरेश गौड़ की अनुशंसा पर लक्ष्मण शर्मा (प्राचार्य) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी समाजों के वर्तमान अध्यक्ष महासंघ की कार्यकारिणी में पदेन संरक्षक रहेंगे। इसके पश्चात शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही
मुख्य पदाधिकारी
कुचामन तहसील अध्यक्ष: कमल कुमार पारीक
कुचामन शहर अध्यक्ष: मनोज जोशी
महामंत्री: कमल कुमार गौड़
कोषाध्यक्ष: नथमल मंगलिहारा
उपाध्यक्ष
रामप्रसाद मंगलिहारा, चम्पालाल पारीक, अनिल धोलिका, रामेश्वर दाधीच, संजय उपाध्याय, सुरेश सिखवाल, सूतेन्द्र सारस्वत
मंत्री
बलराम प्रधान, प्रकाश दाधीच, घनश्याम सनातनी,, सत्यप्रकाश, संजय ओझा, विमल पारीक
उप मंत्री (प्रत्येक समाज से एक)
पवन दाधीच, आनन्द तिवारी (अनन्त), गिरीश जोशी, मोहनलाल कलवाड़िया, चतुर्भुज पीपलवा, रविकान्त, मुन्नालाल काछवाल
संगठन मंत्री
श्रीकान्त मिश्रा, जयप्रकाश चोटिया, रविकान्त करणवाल, कृष्ण कुमार पारीक, रक्षेन्द्र सारस्वत, अमित उपाध्याय
प्रचार मंत्री व मीडिया प्रकोष्ठ
अरुण जलधारी, मुकेश महर्षि, सुरेश मिश्रा, हेमन्त व्यास, रामावतार ओझा, गोपाल महर्षि (बांसा वाले), मुरारी लाल गौड़ (मीडिया प्रकोष्ठ)

मनोज जोशी ने रखा भविष्य का विज़न
नवनिर्वाचित शहर अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महासंघ का उद्देश्य केवल संगठन चलाना नहीं, बल्कि सभी छह न्याति समाजों को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए ठोस कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, समाज में आपसी समन्वय बढ़ाना, जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायता तंत्र मजबूत करना और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। जोशी ने विश्वास दिलाया कि पारदर्शिता, सहभागिता और सामूहिक निर्णय के आधार पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
हाल ही में मिली एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
उल्लेखनीय है कि मनोज जोशी हाल ही में ब्राह्मण छह न्याति समाज द्वारा संचालित विद्यालय प्रबंधन समिति के भी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। लगातार दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समाज में उनके नेतृत्व पर विश्वास और मजबूत हुआ है। शिक्षा और संगठन दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने से महासंघ को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
बैठक में बालकृष्ण जोशी, कुंज बिहारी जोशी, मांगीलाल, भंवरलाल पारीक, नरेन्द्र कुमार जोशी, भैरूलाल उपाध्याय, गोविन्द लाल उपाध्याय, छगनलाल शर्मा, कपिल देव शर्मा, कँवर पीपलवा, मुन्नालाल काछवाल, आनंद व्यास, घनश्याम गौड़, प्रदीप जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
