श्री रेगर समाज पंचायत विकास समिति कुचामन सिटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती को भव्य और श्रद्धापूर्वक रूप से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति द्वारा यह आयोजन 1 फरवरी 2026 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण पुज्य संतों के परम सानिध्य में समारोहपूर्वक संपन्न होगा।

समिति सचिव ओम प्रकाश खौरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विनायक कॉम्पलेक्स, गंगा मंदिर के पास निर्मित रविदास स्मारक पर समाज के भामाशाह राजेश कुमार मोहनपुरिया द्वारा संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की प्रतिमा स्थापना करवाई जा रही है। इस प्रतिमा का अनावरण 1 फरवरी 2026 को जयंती के पावन अवसर पर किया जाएगा, जिससे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 31 जनवरी 2026 को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। वहीं 1 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रविदास स्मारक पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे पुज्य संतों के सानिध्य में मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

श्री रेगर समाज पंचायत विकास समिति कुचामन सिटी ने बताया कि आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति द्वारा मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि सत्कार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अअधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
