पलाड़ा पहुंचकर मोहम्मद हुसैन लीलगर ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के प्रतिनिधि एवं सोसायटी की मेला कमेटी के सदर मोहम्मद हुसैन लीलगर ,पलाड़ा पहुंचे और भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के पिताजी पीरू सिंह राठौड़ के निधन पर शोक जताया । उन्होंने स्वर्गीय पीरू सिंह राठौड़ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


मोहम्मद हुसैन लीलगर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीरू सिंह राठौड़ का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वे सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।


लीलगर ने ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज आपके साथ खड़ा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत पीरू सिंह राठौड़ के व्यक्तित्व और समाज में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वातावरण शोकाकुल रहा और सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

error: News 1 Rajasthan