डीडवाना के छोटी बेरी में मरहूम सलीम खान भोमिया, मरहूम शब्बीर ख़ास , मरहूम सलीम खान , मरहूम मुबारक खान और मरहूम जावेद खान की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मरहूमीन को खिराजे-अकीदत पेश करने के साथ-साथ मानवता की सेवा का सशक्त संदेश लेकर आया।

शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक लगातार चला। इस दौरान ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से कुल 160 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में आए लोगों की निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाएं भी दी गई ।
मुख्य संयोजक अकरम खान भोमिया ने कहा कि मरहूमीन की याद में रक्तदान जैसे नेक कार्य से सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी मरहूमीन के लिए दुआ की गई कि अल्लाह तआला उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और उनके परिजनों को सब्र अता करे। यह आयोजन ग्राम छोटी बेरी में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
