डीडवाना–कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना मकराना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में आरोपी अब्दुल हफीज को 156 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (परबतसर) एवं वृताधिकारी विक्की नागपाल (मकराना) के सुपरविजन में, थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मीणा के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 08 जनवरी 2026 को अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, खरीद-फरोख्त की रोकथाम के लिए उप निरीक्षक बलबीर खान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कस्बा मकराना में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी को डिटेन कर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 156 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल हफीज पुत्र अब्दुल हमीद, जाति कुरैशी मुसलमान, उम्र 31 वर्ष, निवासी सदर बाजार, मदिना चौक, मकराना के रूप में हुई है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक बलबीर खान, कांस्टेबल रामेश्वरलाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल केशाराम, कांस्टेबल सुखदेव गुर्जर तथा चालक कांस्टेबल रामदयाल शामिल रहे।
इस संबंध में थानाधिकारी जगदीश मीणा और उप निरीक्षक बलबीर खान ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
