क़ुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान यूथ विंग का विस्तार, कुचामन से याकूब क़ुरैशी जिलाध्यक्ष और तौफीक क़ुरैशी प्रदेश सचिव नियुक्त

क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश यूथ विंग की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संस्थान द्वारा प्रदेश यूथ विंग की प्रदेश कमेटी का प्रथम विस्तार किया गया, जो यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सोनू फ़रीदुद्दीन क़ुरैशी की अनुशंसा पर अंजाम दिया गया। इस विस्तार में कुचामन सिटी के समाजसेवी याकूब क़ुरैशी को डीडवाना–कुचामन जिला अध्यक्ष तथा कुचामन सिटी के ही तौफीक क़ुरैशी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मक़बूल मंडेलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ अली, उपाध्यक्ष हाजी राशिद अहमद, सचिव साजिद सुलेमानी एवं कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तफ़ा क़ुरैशी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कुचामन सिटी में खुशी का माहौल देखने को मिला। याकूब क़ुरैशी के जिलाध्यक्ष और तौफीक़ क़ुरैशी के प्रदेश सचिव बनने पर मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सदर मोहम्मद सलीम, मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदर मोहम्मद शकील, सचिव अकीक अहमद उस्मानी, हबीब सोलंकी, अब्दुल वहीद बडगुजर, पार्षद शाहरुख़ बडगुजर, इक़बाल क़ुरैशी सहित अनेक समाजबंधुओं और शहरवासियों ने दोनों को बधाई और मुबारकबाद दी।

डीडवाना–कुचामन जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर याकूब क़ुरैशी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे जिले में यूथ विंग को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।

वहीं प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए तौफीक क़ुरैशी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेशभर में यूथ विंग को संगठित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना रहेगा।

क़ुरैशी महासभा संस्थान का यह संगठनात्मक विस्तार प्रदेश स्तर पर यूथ विंग को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में संगठन की सक्रियता और प्रभावशीलता और अधिक मजबूत होगी।

error: News 1 Rajasthan