कुचामन शहर के डीडवाना रोड स्थित किसान सर्किल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश, समाज और किसानों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी और गांव–गरीब की आवाज थे। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और किसान कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
पूर्व उप सभापति हेमराज चावला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा किसान व कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहे। उन्होंने गांव, खेत और किसान को देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया के केंद्र में रखा, जो आज भी मार्गदर्शक है।
कांग्रेस नेता भंवर अली ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने का काम किया। उनका संघर्षशील जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्ची नीयत और ईमानदारी से किए गए प्रयास समाज को नई दिशा दे सकते हैं।
पार्षद सुभाष पावड़िया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का नाम आते ही किसान और गांव की तस्वीर सामने आती है। उन्होंने सत्ता में रहते हुए भी जमीन से जुड़ाव बनाए रखा और हमेशा किसान हितों को प्राथमिकता दी।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भागीरथ गावड़िया, शेर खान, नोला राम महला, ज्ञानाराम, दुलाराम, पार्षद कड़वासरा, रामेश्वर पावड़िया, झाबर कसवा, पार्षद अयूब तेली, मोहन नेतड़, झाबर मल ,भंवर गोदारा, दिनेश चौधरी, महिपाल सिंह, कुंदनराम गावड़िया, पंच परसाराम, मुकेश झाझड़ा, मुनाराम महला, चूनाराम कांटीया, ईश्वर साहू, गुलहसन खान, आनंद नेहरा, दिनेश सिंह, रतन टांडी, रामेश्वर साहू, मोनू बागवान, भूराराम शेषमा, बुद्धराम, डॉ. सुशील शर्मा, खेताराम बुगालिया, अर्जुन भींचर, सलाराम जाट, राजू बुगालिया सहित बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया और उनका संपूर्ण जीवन किसान कल्याण को समर्पित रहा।
