वरिष्ठ पत्रकार गोविंद व्यास बने प्रदेश मंत्री अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दधीच) ब्राह्मण महासभा, राजस्थान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा, राजस्थान ने डीडवाना के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद व्यास को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष उमेश दाधीच ने सामाजिक सेवा कार्यों, संगठनात्मक सक्रियता और समाज के प्रति निरंतर योगदान को देखते हुए व्यास को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नियुक्ति आदेश में संगठन ने विश्वास जताया है कि गोविंद व्यास निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और समाजहित को सर्वोपरि रखेंगे।

प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गोविंद व्यास ने कहा कि महासभा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं संगठन के गौरव और समाज की सेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाना मेरी पहली जिम्मेदारी होगी। समाजहित में हर संभव प्रयास करूंगा और प्रदेशभर में दधीच समाज की एकता, विकास और जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से काम करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि भगवान की कृपा, गुरुजनों का आशीर्वाद और समाज की ओर से मिला एक बड़ा विश्वास है। मैं इस भरोसे को हमेशा सर्वोच्च सम्मान देते हुए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करूंगा। मेरे माता-पिता, वरिष्ठों और समाज के मार्गदर्शकों ने जो संस्कार दिए हैं, वही मुझे समाजसेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद क्षेत्रभर में खुशी की लहर है। क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं सहित प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से गोविंद व्यास को शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रही हैं। लोग इसे दाधीच समाज और डीडवाना क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

error: News 1 Rajasthan