डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी को नवसृजित ग्राम पंचायत का दर्जा मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद उत्साहित ग्रामीण बड़ी संख्या में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा के आवास पहुंचे और उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर बधाई दी, मिठाइयाँ बांटी और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
ग्रामवासियों ने राज्य सरकार और भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव के विकास, आधारभूत सुविधाओं और जन समस्याओं के निराकरण में नई उम्मीदें जाग उठी हैं।

इस मौके पर गांवड़ी के कई गणमान्य ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मदन सिंह (पूर्व सरपंच), कल्याण सिंह, सोहन सिंह, रेंवत मल शर्मा, कालूराम आचार्य, राजेन्द्र सिंह, दयाल सिंह, रामस्वरूप मेघवाल, घासीराम दमामी, आनंद सिंह, समंदर सिंह, पृथ्वी सिंह, हरि सिंह, पृथ्वी सिंह ढिगारिया, शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गांवड़ी के ग्रामवासी शामिल हुए।
जोधा ने ग्रामीणों के उत्साह का आभार जताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बनने से गांवड़ी के विकास कार्यों को तेज गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं के समाधान में और अधिक सुगमता आएगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा निर्णय बताया। जोधा ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश में पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन के सरकार के फैसले पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश सरकार का आभार जताया । उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में डीडवाना और मौलासर पंचायत समितियों के साथ नव सृजित डीडवाना – कुचामन जिला परिषद में भी भाजपा विजय हासिल करेगी
