जयपुर में SIR प्रक्रिया के काम के बोझ से तंग आकर एक BLO द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना को गंभीरता से लेते हुए डीडवाना–कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत तुरंत सक्रिय हो गए। सोमवार को कुचामन दौरे के दौरान उन्होंने जिलेभर के BLO के नाम एक संवेदनशील संदेश जारी करते हुए आश्वस्त किया कि डीडवाना–कुचामन में किसी भी BLO को ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम मोहन लाल, राकेश गुप्ता, कुचामन SDM विश्वामित्र मीणा, नावां SDM दिव्या सोनी सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहे ।

अपने संदेश मेंनडॉ. खड़गावत ने कहा कि हमारा BLO ही यदि दबाव में आ जाएगा तो फिर काम कैसे होगा? BLO इस पूरी SIR प्रक्रिया की रीढ़ है। इसलिए मैं स्वयं फील्ड में जाकर उनसे मिल रहा हूं, उनकी समस्याएं सुन रहा हूं और तत्काल समाधान कर रहा हूं। इस दौरान कलेक्टर ने एक BLO की पारिवारिक परिस्थितियाँ जानकर उन्हें चार दिन का अवकाश भी देते हुए कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि किसी भी BLO को मानसिक दबाव, कार्यभार या अधिकारियों के भय का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आप निडर होकर आनंद के साथ काम करें—काम भी बेहतर होगा और परिणाम भी।

कुचामन और नावां में SIR–2026 निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने SIR–2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का निरीक्षण कुचामन सिटी और नावां में किया। पंचायत समिति सभागार (कुचामन) और SDM कार्यालय (नावां) में उन्होंने परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की और एईआरओ, बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों को तेज गति से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए । BLO को आवश्यक अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश दिए । उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO को सम्मानित करने के लिए “BLO WALL” तैयार करने का निर्णय लिया गया ।

मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया जाएगा , ताकि BLO का बोझ कम हो। जिला कलेक्टर ने बताया की सोमवार शाम तक जिले में 3,77,104 गणना प्रपत्र (27.60%) अपलोड किए जा चुके हैं।
