कुचामन सिटी के अधिवक्ता बलजीत प्रधान बने रेलवे पैनल अधिवक्ता, बधाईयों का दौर जारी

कुचामन सिटी के युवा अधिवक्ता बलजीत प्रधान को भारतीय रेलवे (उत्तर पश्चिम रेलवे) की ओर से कुचामन न्यायालय में रेलवे पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह आदेश जोधपुर मंडल प्रबंधक कार्यालय से जारी हुआ। उनकी इस नियुक्ति से पूरे शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया ।

इस अवसर पर कुचामन ब्राह्मण समाज एवं शहर के नागरिकों ने बलजीत प्रधान का स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एडवोकेट रतन प्रधान, बलराम प्रधान, डॉक्टर प्रशांत तिवाड़ी, राजकुमार गौड़, विमल पारीक , नंदकिशोर प्रधान, राजकुमार प्रधान, मुरली मनोहर स्नेही, हरिराम चौधरी, घनश्याम पंडित, कमल कुमावत, विजेंद्र रणवा तथा पं. जुगल किशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समाजसेवी मुरली मनोहर स्नेही ने इस अवसर पर कहा कि बलजीत प्रधान का रेलवे पैनल अधिवक्ता के रूप में चयन कुचामन सिटी के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी मेहनत, ईमानदारी और लगन का परिणाम है। ऐसे युवा ही समाज में नई दिशा और प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। अभिनंदन समारोह में उपस्थित जनों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि कुचामन शहर की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि है।

error: News 1 Rajasthan