कलेक्टर डॉ खड्गावत की सजगता से राजस्व रिकॉर्ड में दशक पुरानी भूल सुधरी ,सुवा देवी ब्राह्मण बनी सुवती देवी जाट

कलेक्टर डॉ खड्गावत की सजगता से राजस्व रिकॉर्ड में दशक पुरानी भूल सुधरी ,सुवा देवी ब्राह्मण बनी सुवती देवी जाट


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का लाभ आमजन को वास्तविक रूप में मिल रहा है ये बात हकीकत में नजर आई डीडवाना उपखंड की ग्राम पंचायत कोलिया में,जहां आयोजित शिविर के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने एक दशक से चली आ रही त्रुटि को मौके पर ही दुरुस्त करवाकर उदाहरण प्रस्तुत किया।

सुवा देवी से बनी सुवती देवी, ब्राह्मण से हुई जाट जाति की शुद्धि

शिविर में पहुंची ग्रामवासी सुवती देवी ने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई कि राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम की जगह गलती से “सुवा देवी” और जाति “ब्राह्मण” दर्ज कर दी गई थी। जबकि उनके सभी दस्तावेजों में सही नाम “सुवती” और जाति “जाट” अंकित है। इस गलती के कारण उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

तुरंत जांच और मौके पर सुधार

कलेक्टर डॉ. खड़गावत ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और डीडवाना तहसीलदार ओमप्रकाश मेव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने दस्तावेजों की मौके पर जांच की और राजस्व रिकॉर्ड में नाम और जाति दोनों की शुद्धि कर दी।

लाभार्थी ने जताया आभार

रिकॉर्ड संशोधन का प्रमाण पत्र स्वयं जिला कलेक्टर ने सुवती देवी को सौंपा। इस पर भावुक होकर लाभार्थी ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन के लिए सच्चा सहारा हैं।

error: News 1 Rajasthan