कुचामन सिटी। भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के निर्देशानुसार भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज भाजपा शहर मंडल कुचामन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शहर के पांच शक्ति केंद्रों—सुंदर सिंह भंडारी शक्ति केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, वीर सावरकर शक्ति केंद्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गट्टाणी, संयोजक आनंद व्यास और प्रभारी भगवानाराम कादिया ने पंडित जी के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए। गट्टाणी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। उनका अंत्योदय का संकल्प भाजपा की मूल कार्यनीति का आधार है और हम उसी मार्ग पर चलकर जनता की सेवा कर रहे हैं।”

भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मारवाड़ा ने इस अवसर पर कहा कि “पंडित जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका विचार था कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान और सुविधा पाए। भाजपा उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को गति देने का कार्य कर रही है।”
विशेष कार्यक्रम के तहत स्थानीय कनोई पार्क में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, मंडल संयोजक आनंद व्यास, नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया, महामंत्री जसराज, उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, पार्षद विक्रम राजोरिया, भागीरथ कुमावत, नरसी कुमावत, पार्षद प्रत्याशी सरवन सिंह कांकरिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल राजोरिया, उपाध्यक्ष गणेश सोनी, मंत्री श्याम चंदेलिया, मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, संदीप पांडेय, अविनाश राजोरिया, महेश खोकरिया, राजेंद्र मेघवाल सहित भाजपा मंडल और जिला पदाधिकारी, पार्षदगण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

