जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश रहा चरम पर, शिव ने इंडौखा को दी मात

कुचामन सिटी, कुचामन उपखंड के शिव गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हो रही 69वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरा दिन मंगलवार रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। सुबह से ही खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

स्थानीय विद्यालय और ग्रामवासियों द्वारा की गई ठहरने, जलपान और भोजन व्यवस्था की टीमों के साथ आए प्रभारियों ने जमकर सराहना की। विशेषकर नवनिर्मित वातानुकुलित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की सुविधाओं की सभी ने खुलकर तारीफ की। व्याख्याता जगदीश बिजारणियां, सूर्यकान्ता और ममता गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी अनुशासन और खेल भावना के साथ पूरी निष्ठा से हिस्सा ले रहे हैं।

दूसरे दिन ये हुए मुकाबले

संयोजक एवं प्रधानाचार्य अर्जुन राम चौधरी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश चौधरी ने जानकारी दी कि आज सुबह की पारी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जिलिया, पोल स्टार डीडवाना, सोमानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौलासर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावरांद, प्यारी देवी तापड़िया जसवंतगढ़ और शेखावाटी उच्च माध्यमिक विद्यालय मौलासर की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए।

सबसे रोमांचक मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्दौखा के बीच खेला गया, जिसमें शिव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

सफल आयोजन के लिए दिन-रात जुटा स्टाफ

प्रतियोगिता के सफल संचालन और बाहर से आए प्रतिभागियों के ठहरने, जलपान और भोजन आदि व्यवस्था में स्थानीय विद्यालय के सोहन लाल, सुरेश आर्य, रतन लाल जड़ावटा, प्रभु राम अणदा, कृष्णदेव, गुलजार, महेश जाखड़ सहित प्रतिनियुक्त कार्मिक पूरी मेहनत और समर्पण से लगे हुए हैं।

error: News 1 Rajasthan