लायंस क्लब कुचामन सिटी का सराहनीय प्रयास: गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रभुजनों की सेवा का अनूठा संगम


लायंस क्लब कुचामन सिटी ने अपने “आओ खुशियाँ बाँटे” अभियान के तहत समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। क्लब द्वारा एक ही दिन में गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रभुजनों की सेवा जैसे तीनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लायन साथियों ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत गौ सेवा से हुई, जहां तुला दान किया गया और गोमाता की सेवा कर जनमानस को सेवा की प्रेरणा दी गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत “प्लास्टिक हटाओ – कागज़ और कपड़ा अपनाओ” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए ताकि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक का त्याग कर पर्यावरण बचाने की दिशा में योगदान दे सकें।

सामाजिक सेवा की इस श्रृंखला में लायंस क्लब ने अपना घर आश्रम का भी रुख किया, जहां प्रभुजनों को फल वितरित किए गए और उनके साथ समय बिताकर बुजुर्गों में अपनत्व का भाव जगाया गया।

इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन मनीष शाह ने कहा कि “छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव लाते हैं।” वहीं, एम.जे.एफ. लायन उर्वशी शाह ने अपने संबोधन में कहा कि “प्लास्टिक का त्याग हर नागरिक का कर्तव्य है और हर व्यक्ति को इसमें आगे आना चाहिए।”

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन बाबूलाल मान्धनियॉं, शकुंतला मान्धनियॉं, पूर्व डीजी लायन श्यामसुंदर मंत्री, लियो डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़रर रिषभ सोनी, लियो योगेश पारीक एवं लियो अध्यक्ष भारत स्वामी सहित बड़ी संख्या में लायन साथी मौजूद रहे। साथ ही लायन अशोक काला, डॉ. वी.के. गुप्ता, मनोज शेखराजका और मुकेश डालूका ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

error: News 1 Rajasthan